फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   house burn from sparking

चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी राख

Sat, 17 Jan 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Sat, 17 Jan 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
house burn from sparking
चूल्हे की चिंगारी से करौसा गांव में एक घर जलकर राख हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बच्चे घर पर अकेले खाना बना रहे थे और मां-बाप किसी काम से बाहर गए थे।
विज्ञापन


इस विकराल आग को बुझाने में पड़ोसी युवक भी झुलस गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

सदर कोतवाली क्षेत्र के करौसा गांव निवासी चंद्रशेखर किसी काम से खेत पर गए थे। वहीं उनकी पत्नी कपूरी मायके में शोक हो जाने पर गई थी।

घर पर पुत्री सीता (14), सीतू (12), सोनम (9) विपुल (5) अकेले थे। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह बच्चे घर पर चूल्हे पर खाना बना रहे थे।

तभी चूल्हे की चिंगारी ने छप्पर में आग पकड़ी ली। बच्चे कुछ समझ पाते। आग धू-धूकर जलने लगी। मां-बाप के डर से बच्चों ने किसी को जानकारी नहीं दी और स्वयं पानी डाल आग बुझाते रहे।

आग घर के अंदर तक जा पहुंची तक पड़ोसियों को आग लगने की जानकारी हुई। आग देख पड़ोसी शैलेंद्र बाल्टियों में पानी लेकर आग बुझाने में लग गया। इसी बीच आग की चपेट में आ जाने से वह भी झुलस गया।
विज्ञापन


आग पर काबू होता न देख ग्रामीणों ने पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दे दी। सूचना पर लालपुर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। इधर, फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहस्वामी चंद्रशेखर ने बताया कि आग लगने से उसका 12 क्विंटल गेहूं, 3 क्विंटल लाही, 3 क्विंटल बाजरा व 20 किलो चना समेत घर में रखा सामान, 18 हजार 300 रुपये नगद, रजाई व कपड़े जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed