{"_id":"5846abae4f1c1b2434447c5b","slug":"hours-of-work-leave-the-atm-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम सेंटरों पर झूलते ताले देख चढ़ा लोगों का पारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम सेंटरों पर झूलते ताले देख चढ़ा लोगों का पारा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Dec 2016 05:51 PM IST
सार
बैंक बंद होने से एटीएम पर भीड़
सिर्फ दो एटीएम चलने से लोगों को पैसा निकालने में हुई दिक्कत
जिले के ज्यादातर एटीएम सेंटरों में लटके रहे ताले
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा में बैंकों का अवकाश होने के कारण मंगलवार को एटीएम पर पैसा निकालने वालों की मारा मारी मची रही। हालांकि पैसा न होने के कारण ज्यादातर एटीएम बंद रहे। वहीं, जिले में दो एटीएम ही चालू रहे। दोपहर बाद इन एटीएम सेंटरों का भी पैसा खत्म हो जाने से लोगों को बिना पैसा निकाले ही लौटना पड़ा। व्यवस्था से दो-चार होते-होते लोगों का पारा चढ़ना शुरू हो गया है।
नोटबंदी के बाद जिले में पैसा निकालने के लिए ग्राहकों को काम काज छोड़कर घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। जिससे लोगों का बजट गड़बड़ा गया है। उधर, मंगलवार को अचानक बैंकों की छुट्टी हो जाने से पैसा निकालने वालों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहरी क्षेत्र के लोग एटीएम में पैसा निकालने के लिए लाइन पर लग गए।
लेकिन, पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम का पैसा दोपहर बाद खत्म हो गया। जिससे लाइन पर लगे लोग घंटों इंतजार के बाद बिना पैसा निकाले वापस लौट गए। जबकि एक्सिस बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक, पंजाब एण्ड सिंध बैंक व यूनियन बैंक के एटीएम में सारा दिन शटर गिरे रहे। सिर्फ एसबीआई में शाम तक लोगों के पैसे निकले।