{"_id":"57377dfa4f1c1b5c68919eab","slug":"hours-of-power-failure-the-hospital-also-suffering","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों बिजली गुल, अस्पताल भी बेहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों बिजली गुल, अस्पताल भी बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sun, 15 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
उमस भरी भीषण गर्मी, 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर घंटों बिजली गुल रहने से शनिवार को हजारों शहरी परेशान हुए। फॉल्ट और मरम्मत के लिए स्थानीय स्तर पर शटडाउन लिए जाने से दिक्कत और बढ़ गई। वहीं रात 10ः35 से 11ः05 बजे लखनऊ से रोस्टरिंग की गई। बिजली न आने से घरों के इनवर्टर तक ठप हो गए।
विज्ञापन
कुछ इलाकों में सुबह सात बजे गई बिजली दोपहर दो बजे के बाद आई। हैलट और उर्सला अस्पताल में भी फीडर ट्रिप होने से बिजली गुल हो गई। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगह उपभोक्ता सड़कों पर उतरे और हंगामा किया।
विज्ञापन
चमनगंज में सुबह 10:30 बजे गई बिजली दोपहर तीन बजे आई। कंट्रोल रूम का फोन न उठने से गुस्साए लोगों ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की। कुछ लोग जरीब चौकी सबस्टेशन पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। अफसरों ने बताया कि खंभों को शिफ्ट करने की वजह से बिजली काटी गई है। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
घंटाघर क्षेत्र में दोपहर दो बजे से चार बजे तक बिजली बंद रखी गई। यहां पर ट्रांसफार्मर का तेल लीक होने से खराबी हुई थी। माल रोड और और म्योर मिल से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बिजली बंद रखी गई। ग्वालटोली में सुबह 11 बजे गई बिजली छह घंटे बाद आई। शास्त्री नगर में ट्रांसफार्मर फुंकने से जी-25 फीडर को दोपहर एक बजे बंद किया गया।