{"_id":"6ab6e17490867765790ba2bb","slug":"hotel-restaurants-license-suspended-action-against-five-others-soon-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1663030-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: होटल के रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित, पांच पर कार्रवाई जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: होटल के रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित, पांच पर कार्रवाई जल्द
विज्ञापन
कानपुर। खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर शासन स्तर से गठित छह टीमों ने शुक्रवार को शहर के छह होटल-रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। खाद्य कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर हुई जांच में किचन की सफाई, खाद्य पदार्थों के रखरखाव, जल निकासी और शाकाहारी-मांसाहारी खाद्य पदार्थों के भंडारण में गंभीर खामियां मिलीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रिस्टीन होटल के रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित कर कारोबार बंद करा दिया गया, जबकि पांच अन्य प्रतिष्ठानों काके की हट्टी रेस्टोरेंट, एम/एस आनंद सफरॉन होटल, द डाइनिंग हाउस, लिटिल शेफ और अल समीम फूड कोर्ट में कारोबार बंद कराने और लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।
शुक्रवार को टीम प्रिस्टीन होटल के रेस्टोरेंट पहुंची तो यहां गंदगी के साथ कई खामियां मिली। शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे मिले। वहीं मॉल रोड स्थित काके की हट्टी रेस्टोरेंट में पहुंची तो समय-सीमा समाप्त खाद्य सामग्री मिली। किचन में गंदगी, कीड़े-मकौड़े और गंदा पानी पाया गया। फ्रीजर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे मिले। इसी तरह हर्षनगर स्थित एम/एस आनंद सफरॉन होटल के फ्रिज में समय-सीमा समाप्त तिथि वाले शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों का भंडारण मिला, जो लोगों को खाने में दिया जा रहा था। सर्विंग एरिया में अत्यधिक गंदगी थी। जांच के दौरान टीम को अपेक्षित सहयोग नहीं किया गया।
कल्याणपुर के आवास विकास स्थित द डाइनिंग हाउस के किचन में भी गंदगी मिली। शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग रखने की व्यवस्था मानकों के अनुरूप नहीं थी। फ्रीजर में भी गंदगी मिली। सिविल लाइंस स्थित रिवेंट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड (लिटिल शेफ) में खाद्य पदार्थों के रखरखाव और वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थों के अलग-अलग भंडारण में खामियां सामने आईं। यहां भी गंदगी मिली। जाजमऊ स्थित एम/एस अल समीम फूड कोर्ट के किचन में कच्चा मांस खुले में रखा मिला। फ्रीजर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे थे। जल निकासी व्यवस्था खराब मिली और कच्चे मांस के रखरखाव में भी लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन
जांच के बाद सभी टीमों ने अपनी रिपोर्ट खाद्य कमिश्नर को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन और कारोबार कराने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को प्रिस्टीन होटल के रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई पूरी की। उधर प्रिस्टीन होटल प्रबंधन ने बताया कि जांच टीम ने कमियां मिलने पर जो दस्तावेज मांगें हैं उन्हें जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। अन्य पांच प्रतिष्ठानों पर विभागीय कार्रवाई जल्द होगी।
जांच में सामने आईं प्रमुख खामियां
किचन में गंदगी और अस्वच्छता
एक्सपायरी खाद्य सामग्री का भंडारण
शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को साथ रखना
कच्चा मांस खुले में रखना
जल निकासी व्यवस्था खराब होना
कीड़े-मकौड़ों की मौजूदगी
खाद्य पदार्थों के रखरखाव में लापरवाही
सर्विंग एरिया में अत्यधिक गंदगी
वर्जन
शासन स्तर से गठित टीमों ने अलग-अलग होटलों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की थी। रिपोर्ट के आधार पर सभी संबंधित प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने और कारोबार बंद करने के निर्देश मिले हैं। अभी प्रिस्टीन होटल के रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित किया गया है। अन्य प्रतिष्ठानों पर भी जल्द कार्रवाई होगी। - सौरभ सिंह, एडीएम सिटी