{"_id":"62beb90726ea313ec9583509","slug":"hotel-operator-and-associates-beat-up-the-young-man-in-kanpur-dehat-police-arrested-three-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: होटल संचालक और साथियों ने युवक समेत दो को पीटा, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: होटल संचालक और साथियों ने युवक समेत दो को पीटा, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
Fri, 01 Jul 2022 02:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 01 Jul 2022 02:36 PM IST
सार
सिकंदरा थाना क्षेत्र में वाहन का इंतजार कर रहे युवक समुदाय विशेष के लोगों ने जमकर पीट दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
युवक को पीटते आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात के सिकंदरा में मालवीय नगर से कानपुर जाने के लिए एक युवक होटल के बाहर वाहन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान होटल संचालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर होटल संचालक ने साथियों के साथ मिलकर युवक को लाठी डंडो से पीट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि मालवीय नगर निवासी रामू पाल गुरुवार की शाम बिरहाना चौराहा स्थित एक होटल के बाहर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान होटल संचालक जहूर से विवाद हो गया। इस पर जहूर ने कुछ लड़कों को बुला लिया और रामू पाल को लाठी डंडों जमकर पीटा। जब रामू बेहोश हो गया, तो उसे छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
इस मामले में बचाव के दौरान आरोपियों ने दिलीप कुशवाहा को भी पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जहूर और उसके दो बेटों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी रामगोविंद ने बताया कि दोनों घायलों का मेडिकल कराया जा रहा। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। किसी ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन