Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hosts CSJMU defeated Amity University 2-1

Kanpur News: मेजबान सीएसजेएमयू ने एमिटी विवि को 2-1 से हराया

Wed, 18 Nov 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Hosts CSJMU defeated Amity University 2-1
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) कानपुर में आयोजित सेंट्रल जोन अंतर विश्वविद्यालयीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 के चौथे दिन मंगलवार को नौ मैच संपन्न हुए। इनमें चार मुकाबले विश्वविद्यालय परिसर और पांच आईआईटी कानपुर के मैदान पर खेले गए। सैम हिगिनबॉटम विश्वविद्यालय ने 9-0 से जीत दर्ज की। मेजबान सीएसजेएमयू ने एमिटी विश्वविद्यालय नोएडा को 2-1 से पराजित किया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय परिसर में खेले गए पहले मुकाबले में मेजबान सीएसजेएमयू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमिटी विश्वविद्यालय को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मैच में एमिटी विश्वविद्यालय नोएडा ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को 4-2 से हराया। तीसरे मुकाबले में बर्कतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर को 2-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


चौथे मैच में रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा को 5-0 से पराजित किया। आईआईटी में खेले गए पांचवें मुकाबले में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय को 5-0 से हराया। छठवें मुकाबले में छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय ने स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सातवें मुकाबले में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की टीम के मैदान पर उपस्थित नहीं होने के कारण मेडी-कैप्स विश्वविद्यालय को वॉकओवर दिया गया। आठवें मैच में सैम हिगिनबॉटम विश्वविद्यालय ने रानी अवंती बाई लोधी राज्य विश्वविद्यालय को 9-0 से करारी शिकस्त दी। नौवें मुकाबले में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को 4-0 से पराजित किया। इस मौके पर सचिव खेल एवं आयोजन सचिव शुभम हजारिया समेत अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed