फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hospital patient beat with the father

इस अस्पताल में नहीं थम रहा मारपीट का सिलसिला, फिर मरीज समेत पिता को पीटा

Fri, 07 Apr 2017 12:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:34 AM IST
सार

- नहीं थम रहा सिलसिला, कभी डॉक्टर तो कभी कर्मचारी करते मारपीट

विज्ञापन
hospital patient beat with the father
डेमो

विस्तार

हैलट में अब कर्मचारी आपे से बाहर होते जा रहे हैं। गुरुवार को मरीजों की ओपीडी में इंट्री करा रहे कर्मचारी ने तीमारदार को पीट दिया। पिता-पुत्र ने स्वरूपनगर थाने में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


हमीरपुर के मेहरापुर निवासी शिवकरन गुरुवार को बेटे शिवराज को लेकर हैलट में दिखाने आए थे। शिवराज थोड़ा सा मानसिक बीमार है। मानसिक रोग की ओपीडी में उसे न्यूरो सर्जन डॉ. नवनीत कुमार के यहां दिखाने की बात कहकर टरका दिया गया।
विज्ञापन


शिवराज पर्चा लेकर इंट्री कराने के लिए लाइन में लगा था। आरोप है कि काफी देर तक लाइन न बढ़ने पर उसने आगे जाकर देखा तो कर्मचारी सुरेंद्र इंट्री करने के बजाए अपनी घड़ी साफ करने में लगे हुए थे। उसने जब सुरेंद्र से इंट्री करने के लिए कहा तो सुरेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बचाने आए पिता का भी गला दबा दिया। इसके बाद दोनों को वहां से भगा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज चाहिए तो खुद की गलती लिख कर दो
पुलिस के कहने पर जब पीड़ित शिवराज अपने पिता से साथ फिर से न्यूरो सर्जन के यहां गया तो कर्मचारी सुरेंद्र ने फिर से अभद्रता की। सुरेंद्र ने जबरन उनसे कोरे कागज पर खुद की गलती लिख कर देने को कहा। गलती लिख कर न देने पर उसकी इंट्री न करने से मना कर दिया। साथ ही पर्चे पर लिखा उसका इंट्री नंबर भी काट दिया। सूचना पर पहुंचे हैलट चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने जब कर्मचारी को फटकार लगाई तो उसकी इंट्री की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed