फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hospital operator told the nurse first become a girlfriend and then I will increase your salary

Kanpur: अस्पताल संचालक नर्स से बोला- पहले गर्लफ्रेंड बनो फिर बढ़ाऊंगा तनख्वाह, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 30 Jan 2024 10:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 30 Jan 2024 10:38 AM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक अस्पताल की नर्स ने संचालक पर तनख्वाह बढ़ाने के नाम पर शारीरिक शोषण करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Hospital operator told the nurse first become a girlfriend and then I will increase your salary
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर स्थित एक अस्पताल के संचालक ने अस्पताल में काम करने वाली नर्स की तनख्वाह बढ़ाने के लिए उसका शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया। आरोप है कि संचालक ने नर्स से कहा, पहले मेरी गर्लफ्रेंड बनो और मेरी बात मानो फिर तुम्हारी तनख्वाह बढ़ा दूंगा।

विज्ञापन

नर्स की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रावतपुर इलाके में रहने वाली युवती कल्याणपुर के राधा-कृष्ण अस्पताल में स्टाफ नर्स है। नर्स का आरोप है कि रविवार शाम अस्पताल संचालक डॉ. राम प्रकाश से सैलरी बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

इस पर डॉक्टर ने गर्लफ्रेंड बनने पर तनख्वाह बढ़ाने का ऑफर दिया। इसके बाद डॉक्टर ने सिर से कैप छीन ली और अश्लीलता करने लगा। विरोध करने पर अभद्रता की। आरोप है कि संचालक अक्सर नशे की हालत में अस्पताल आकर महिला कर्मियों से छेड़छाड़ करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ
इसके पहले भी डॉक्टर ने अपने पुरुष स्टॉफ दिनेश और अखिलेश के साथ मिलकर पीड़ित युवती की सहेली से उनके साथ सोने और शारीरिक संबंध बनाने की बात भी कही थी। थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि अस्पताल संचालक डॉ. राम प्रकाश के खिलाफ छेड़छाड़ व अश्लील इशारे करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed