नहीं मिला स्ट्रेचर तो जमीन पर लेटाकर कर दिया उपचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई जिला अस्पताल में लापरवाही के चलते मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। हालात यह है कि दुर्घटना में घायल मरीजों को स्ट्रेचर व बेंच भी मुहैया नहीं हो पा रही है।
मंगलवार रात भी अस्पताल में ऐसे ही हालात देखने को मिले जब महोबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की एक गाड़ी आटा के पास पलट गई। इस दुर्घटना में घायल कार्यकर्ताओं को अस्पताल लाया गया। यहां पर जमीन पर लिटा कर ही उपचार दिया गया।
घायलों को जब किसी तरह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया तो इमरजेेंसी में रात्रि डयूटी में तैनात स्टाफ ने मनमानी करते हुए जमीन पर लिटाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का उपचार किया। जमीनों पर घायलों को तड़पते हुए इंजेक्शन भी लगाए। इमरजेंसी में मौजूद लोगों ने इस पर नाराजगी भी जताई।