फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Horrific road accident on Bundelkhand Expressway, painful death of young man

Auraiya: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, युवक की दर्दनाक मौत, नवजात पुत्री की मौत पर आया था घर

Sun, 22 Jan 2023 10:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Jan 2023 10:55 PM IST
सार

अछल्दा कोतवाली क्षेत्र में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। जब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक आठ दिन की नवजात पुत्री की मौत पर घर आया था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
Horrific road accident on Bundelkhand Expressway, painful death of young man
मृतक कल्लू फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के अछल्दा क्षेत्र में शनिवार शाम बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर थाना क्षेत्र की इटैली चौकी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुए युवक ने अस्पताल ले जाते समय इटावा में दम तोड़ दिया था। मृतक की पत्नी ने आठ दिन पहले ही बच्ची को जन्म दिया था। उसकी मौत पर ही मृतक घर आया हुआ था।

विज्ञापन

घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम लगभग साढ़े सात बजे नगला रामधन मोहम्मदाबाद निवासी कल्लू पुत्र स्व.अतबल सिंह बाइक से अपनी बहन के यहां नगला कले जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक इटैली चौकी क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रसवे के किलोमीटर 278 पर पहुंची ही थी।
विज्ञापन

तभी अचानक से किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस उसे लेकर इलाज के लिए इटावा अस्पताल जा रही थी। तभी इटावा पहुंचते ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक कल्लू पूना में प्राइवेट नौकरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी शादी 2022 अप्रैल में हुई थी, अभी आठ दिन पहले ही उसकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। जिसकी आठ दिन बाद मौत होने पर कर कल्लू घर आया हुआ था। शनिवार शाम वह अपनी बहन के यहां जा रहा था। कल्लू की मौत के बाद पत्नी नीतू व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed