फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Horrific death given to farmer in land dispute in Banda, strangled with barbed wire and then hanged from tree

Banda Murder: नहीं कांपे हाथ! किसान को दी खौफनाक मौत, कटीले तार से गला कसा...फिर पेड़ से लटकाया

Wed, 12 Apr 2023 05:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Apr 2023 05:23 PM IST
सार

Banda Crime: जसपुरा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में किसान को ऐसी दर्दनाक मौत दी कि सुनने वालों तक की रूह कांप जाए। हत्यारों ने पहले कंटीले तार से गला काटा और उसके बाद पेड़ से शव लटका दिया। मौके पर पहुंचे एसपी व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
Horrific death given to farmer in land dispute in Banda, strangled with barbed wire and then hanged from tree
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में जमीन के विवाद में किसान की कटीले तार से गला कसकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव बबूल के पेड़ से लटका दिया गया। मृतक के पुत्र ने पिता-पुत्रों समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटनास्थल का एसपी, फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने मुआयना किया है।

विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव के मजरा खैरी में किसान जीतू निषाद (50) का शव मंगलवार को गांव के बाहर तालाब के पास भगवानदीन के खेत की मेड़ पर लगे बबूल के पेड़ से कटीले तार और साफी से लटका पाया गया।
विज्ञापन

घटना के संबंध में मृतक के पुत्र संदीप निषाद ने बताया कि वह सोमवार की रात पिता को घर में छोड़कर अपनी पत्नी सविता के साथ सिद्धबाबा हार वाले खेत में गेहूं कटाई के लिए गया था। मंगलवार को सुबह ग्रामीणों ने उसे फोन पर जानकारी दी कि उसके पिता का शव फंदे से लटका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा बोला- चल रहा था जमीन का विवाद
पुत्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पिता की कटीले तार से गला कसकर हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाया है। संदीप के मुताबिक पिता का कलुवा डेरा (हमीरपुर) के रामसजीवन निषाद, उसके पुत्रों जयबहादुर व सुनील निषाद और उनके सहयोगी खैरी गांव निवासी रामनरेश निषाद से जमीन का विवाद चल रहा है।

एसपी बोले- प्रथम दृष्टया संदिग्ध हालात में मौत
रुपयों के लेनदेन में आरोपियों ने हत्या की है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी, जसपुरा थाना प्रभारी राकेश कुमार सरोज ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एसपी अभिनंदन ने बताया कि प्रथम दृष्टया संदिग्ध हालात में मौत है।

पिता-पुत्रों समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट
पुत्र ने हत्या की बात कही है। घटना की जांंच की जा रही है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सरोज ने बताया पुत्र की तहरीर पर पिता-पुत्रों समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के पुत्र संदीप निषाद ने बताया कि पिता को हत्यारोपियों ने दो बार जान से मारने की धमकी दी थी।

2019 में बेची थी 12 बिस्वा जमीन
पिता के नाम पांच बीघा जमीन थी। मां सुनैना की 22 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद वर्ष 2017-18 में गांव के जयराज पाल को डेढ़ बीघा जमीन बेची थी। इसका दाखिल खारिज नहीं हो पाया था। इसके बाद वर्ष 2019 में रामसजीवन निषाद को 12 बिस्वा जमीन बेची थी।

जान से मारने की दी थी धमकी
इसमें 72 हजार रुपये शेष रह गया था। रामसजीवन ने कहा था कि दाखिल खारिज होने के बाद शेष पैसा दिया जाएगा। जनवरी 2023 में जब दाखिल खारिज कराने के बाद पिता ने रामसजीवन से 16 फरवरी को पैसा मांगा, तो उसने जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस बोली- जल्द किया जाएगा खुलासा
उसने कहा था कि तुम्हारा कोई पैसा नहीं है। इसके बाद नौ अप्रैल 2023 को रामसजीवन ने फिर धमकी दी थी। इसी के चलते उन्होंने उसके पिता की हत्या की है। बताया कि मृतक के दो पुत्री एक पुत्र है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed