फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hopes of 'Ujjwala' in the dark: 1100 people were called to give gas connections, only 11 were given

अंधियारे में ‘उज्ज्वला’ की उम्मीदें: गैस कनेक्शन देने के लिए 1100 लोगों को बुलाया, 11 को ही दिए

Mon, 20 Dec 2021 12:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 20 Dec 2021 12:05 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना के तहत गरीब लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजयुमो की छावनी मंडल इकाई की ओर से 1100 लोगों को गैस कनेक्शन देने के लिए आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन
Hopes of 'Ujjwala' in the dark: 1100 people were called to give gas connections, only 11 were given
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना - फोटो : https://www.pmuy.gov.in/

विस्तार

कानपुर में उज्ज्वला गैस कनेक्शन लेने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा (छावनी मंडल) के कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों लोगों की उम्मीदें धुआं हो गईं। रविवार को हैरिसगंज में हुए कार्यक्रम में पहुंचे नेताओं ने बयानबाजी की और चलते बने। अपना चेहरा चमकाने की होड़ में जनप्रतिनिधियों ने उस आम जनता को नजरअंदाज किया, जिनका चेहरा सुबह से लेकर शाम तक गैस कनेक्शन की आस में ढलता जा रहा था।
विज्ञापन


पहले तो अपना नाम सुर्खियों में लाने के लिए 1100 लोगों को बुलाया, बाद में महज 11 लोगों को ही गैस कनेक्शन देकर चलता कर दिया। लोगों से एजेंसी आने को कहा गया, लेकिन कौन सी एजेंसी आना है, यह भी नहीं बताया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना के तहत गरीब लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजयुमो की छावनी मंडल इकाई की ओर से 1100 लोगों को गैस कनेक्शन देने के लिए आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन


हालांकि विज्ञप्ति जारी कर 2500 लोगों के आने की सूचना दी गई थी, लेकिन, मंच पर सिर्फ 11 गैस चूल्हे, एक सिलिंडर व एक रेगुलेटर था। एक गैस एजेंसी की गाड़ी में 50 चूल्हे, 50 सिलिंडर थे। मतलब साफ था कि बुलाए गए सभी लोगों की गैस कनेक्शन नहीं देने थे। इस पर लोगों ने विरोध जताया और कहा कि जब कनेक्शन देने ही नहीं थे तो बुलाया क्यों।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड में ठिठुरते रहे, गैस कनेक्शन की आस में छह घंटे हिले नहीं 
गैस कनेक्शन की उम्मीद में कामकाज छोड़कर सुबह 10-11 बजे से लोग कुर्सियों पर बैठे गए थे। कई लोग अंत तक खड़े रहे। मंच पर माइक पकड़े लोग जिंदाबाद के नारे लगवाते रहे लेकिन उनकी मजबूरी नहीं समझी। करीब छह घंटे तक चले कार्यक्रम में लोग टस से मस नहीं हुए लेकिन अंत में उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। 

टूटने से बचा मंच
मंच पर पड़ी महाराजा कुर्सी पर पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया बैठे थे। उनके बगल में कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष लखनलाल ओमर, राकेश तिवारी आदि थे। वहीं, मंच पर चढ़ने के लिए होड़ मची थी। भीड़ के कारण मंच का एक हिस्सा डगमगा रहा था। इस बीच कनेक्शन वितरण के लिए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतीश महाना अपने बेटे करन महाना के साथ पहुंचे।

उन्होंने भी अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान एक युवक ने कुछ पूछने की कोशिश की तो उसे यह कहकर शांत करा दिया कि जब वो यहां से विधायक थे, तब तुम पैदा भी नहीं हुए होगे। इसके बाद उन्होंने अराजकता पर नाराजगी जताई। 11 लोगों को चूल्हा दिया और चले गए। 

 

सुबह 10 बजे आ गए थे। कहा गया था कि कार्यक्रम में गैस कनेक्शन मिलेंगे, लेकिन इंतजार करते-करते शाम हो गई। मिला कुछ नहीं। नेता लोग भी चले गए। अब एजेंसी वाले कह रहे हैं कि आधार कार्ड लेकर आना, लेकिन कहां जाना है, पता नहीं। 
रिहाना परवीन, रेलबाजार

दिव्यांग हूं, जैसे तैसे यहां आई थी। कुर्सी मिल गई तो गनीमत रही। भीड़ बहुत हो गई। बताया गया था कि गैस कनेक्शन मिलेगा। बाद में घर जाने को कह दिया। कोई कह रहा भीड़ जुटाने के लिए बुलाया गया था। 
रूबी कुमारी, रेलबाजार, दिव्यांग

एक नेता ने कनेक्शन के लिए 300 रुपये लिए थे। दो बार बुलाया गया लेकिन कनेक्शन नहीं मिला। कनेक्शन कब मिलेगा, कोई कुछ नहीं बता रहा। कह रहे हैं अपने घर जाओ, आंख का ऑपरेशन कराओ। 
मुन्नी देवी, 90 वर्षीय, कैंट निवासी

गैस एजेंसी वाले के पास वर्तमान में जितने भी सिलिंडर थे, वे वितरित कर दिए गए हैं। बचें लोगों के कागज जमा करा लिए गए हैं। जल्द ही उन्हें भी कनेक्शन दिए जाएंगे। 
राकेश तिवारी, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed