फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hooligan leaving animal in farmers field

फसल बर्बाद करने पर तुले दबंग, खेतों में छोड़ रहे पशु

Mon, 07 Nov 2016 04:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 07 Nov 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
hooligan leaving animal in farmers field
डेमो
हर साल देश में अन्नदाताओं पर प्रकृति अपना कहर बरपाती है। ऊपर से किसानों के लिए अब बड़ी मुसीबत बनते जा रहे है दबंग। यूपी में ही रोजाना दो-चार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिनमें किसी न किसी दबंग की करतूत से तंग आकर किसान आत्महत्या तक करने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला जालौन में सामने आया है।  
विज्ञापन


एक किसान के खेत में दबंगों के अन्ना जानवर छोड़े जाने से पूरी फसलें बर्बाद हो गई। पशुओं के खेतों में घुसने की शिकायत करने पर पशुपालक मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित किसानों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। ऐसे कई किसान हैं जिन पर गांव के दबंगों ने अपना जुल्म ढाया है। 
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी सिरोवन सिंह, उमाशंकर, रामभरत, गुरूदयाल, राजेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, मोहनदास, धर्मेंद्र सिंह, खचेरे आदि सहित लगभग आधा सैंकड़ा से अधिक किसानों ने उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही दबंग पशुपालक हरदास, सुरेंद्र कुमार, सुरेश विश्वकर्मा, मूलू व बड़े लला अपने जानवरों को अन्ना छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अन्ना जानवर खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इसके चलते किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। यही नहीं, जब किसान इन दबंगों से पशुओं को अन्ना छोड़ने से मना करते हैं तो वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed