फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Honorarium stopped from 10 employment servants for negligence in MNREGA work

Kanpur News: मनरेगा कार्य में लापरवाही पर 10 रोजगार सेवकों का रोक मानदेय

Sat, 18 Nov 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 18 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Honorarium stopped from 10 employment servants for negligence in MNREGA work
झींझक। मनरेगा योजना के तक ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले विकास कार्यों में रोजगार सेवक रुचि नहीं दिखा रहे हैं। लक्ष्य के काफी पीछे पाए जाने पर कार्यक्रम अधिकारी ने 10 का मानदेय रोकते हुए कड़ी चेतावनी जारी की है। शीघ्र सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी झींझक डीपी यादव ने बताया कि मनरेगा के कार्यों को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। इसमें देखा जा रहा है कि कितनों लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया। साथ ही अब तक किन ग्राम पंचायतों में कितना काम हुआ है। अब तक की समीक्षा में वित्तीय वर्ष 2023 -24 में झींझक ब्लाॅक की चिरखिरी, जुरिया, गाऊपुर, जजमुइया, शाहपुर डेरापुर सहित 10 ग्राम पंचायतों में लक्ष्य के सापेक्ष 30 प्रतिशत भी मनरेगा कार्य नहीं हुए है। कई बार कार्य में सुधार के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों को चेताया भी गया। इसके बाद भी लक्ष्य पूरा नहीं किया गया। इस पर सभी 10 पंचायतों के रोजगार सेवकों का माह अक्तूबर का मानदेय रोका गया है। साथ ही नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी गई है। लक्ष्य पूरा करने के बाद मानदेय जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed