फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Homebuyers invite devastating deadly infections

Kanpur News: होम नेबुलाइजेशन में लापरवाही घातक संक्रमण को न्योता

Wed, 15 Apr 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Homebuyers invite devastating deadly infections
कानपुर। होम नेबुलाइजेशन का चलन बढ़ने के साथ इसके गलत रख-रखाव और उपयोग को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। अलग-अलग शोधों में पाया गया है कि इस्तेमाल के बाद उपकरणों का ठीक से रखरखाव नहीं होने से खतरनाक बैक्टीरिया और फफूंदी पनपती है। इससे घातक निमोनिया होता है। इसे देखते हुए नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजीशियन ने होम नेबुलाइजेशन के लिए गाइडलाइन तैयार की है, जिसे देश के साथ विदेशों में भी उपयोग में लाया जाएगा। गाइडलाइन तैयार करने वाली कमेटी में अलग-अलग प्रांतों के विशेषज्ञ शामिल हैं।
विज्ञापन


कमेटी का गठन नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजीशियन के सेंट्रल जोन चेयरमैन और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एसके कटियार की अगुवाई में किया गया है। डॉ. कटियार ने बताया कि वर्तमान समय में दवाओं का सेवन खाने के बजाय इनहेलर और नेबुलाइजर के माध्यम से तेजी से बढ़ा है। इससे गुर्दा और लिवर वगैरा दवा के दुष्प्रभाव से बचते हैं। पहले जहां सीओपीडी में ब्रोंकोडायलेटर और स्टेरॉयड का उपयोग होता था वहीं अब जेट, अल्ट्रासोनिक और मेश नेबुलाइजर जैसी आधुनिक तकनीकें आ चुकी हैं। वर्ष 2023 में नेबुलाइजर का वैश्विक बाजार लगभग 1412 अमेरिकी डॉलर का रहा है और अब इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शोध में सामने आया है कि 68 प्रतिशत लोग उपकरण का सही इस्तेमाल नहीं करते, जबकि 39 से 76 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मी भी मरीजों को इसकी सही जानकारी नहीं दे पाते। यही कारण है कि संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर रोगियों में जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह गाइडलाइन डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, मरीजों और तीमारदारों के लिए तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य नेबुलाइजर को लेकर पहली गाइडलाइन ब्रिटेन की ओर से वर्ष 2003 में तैयार की गई थी। इसके बाद 2024 में नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजीशियन ने इसे तैयार किया। अब होम नेबुलाइजेशन पर यह पहली गाइडलाइन तैयार की गई है।
रोगी के लिए गाइडलाइन
- आम व्यक्ति पहले नेबुलाइजर के तकनीकी पहलू को समझें।
- उपकरण को प्रयोग करने के बाद अल्कोहल, ब्लीचिंग पाउडर से धोएं।
- सफाई के बाद उपकरण को नम हालात में न रखें, इसे अच्छे से सुखा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed