Special Festive Trains: दिवाली पर घर जाने वालों की स्टेशन पर उमड़ी भीड़, रेलवे ने चलाईं आठ स्पेशल ट्रेनें
त्योहारों पर घर जाने वालों की भीड़ बढ़ गई है, जो आज से और बढ़ेगी। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है और सीटों के लिए मारामारी मची है। इसके लिए रेलवे ने आठ स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली पर घर जाने वालों की भीड़ कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ने लगी है। शुक्रवार रात से नौकरीपेशा यात्रियों की भी रवानगी शुरू हो जाएगी। सबसे ज्यादा भीड़ शनिवार को होगी। वहीं लगभग हर रूट की ट्रेन फुल है। उधर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर तैयारियां कर ली गई हैं। आरपीएफ और जीआरपी ने प्लेटफार्मों और सरकुलेटिंग एरिया में सिपाहियों की ड्यूटी बढ़ा दी है।
गुजरात, दिल्ली, मुंबई जाने वाले यात्री दोपहर बाद बढ़े
कानपुर और आसपास के जिलों के गांवों में रहने वाले कामगारों और मजदूरों की वापसी शुरू हो गई है। गुरुवार दोपहर बाद गुजरात, महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे, नासिक और दिल्ली से आने वाली 32 ट्रेनों में भीड़ रही। सबसे ज्यादा स्लीपर और जनरल कोचों में भीड़ रही।
रेलवे रिकॉर्ड के मुताबिक जनरल कोच में क्षमता से चार गुना और और स्लीपर कोच में क्षमता से दो गुना यात्री बैठे थे। यात्री स्लीपर कोच में वेटिंग टिकट लेकर सफर करने को मजबूर हुए। स्पेशल ट्रेनों में सीटें खत्म होने से मारामारी अधिक रही।
रेलवे ने चलाईं आठ स्पेशल ट्रेनें, करा लें रिजर्वेशन
रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा पर लंबी वेटिंग के मद्देनजर आठ स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को कन्फर्म सीटें मिल सकेंगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रेलवे ने जरूरत के हिसाब से यात्रियों के बढ़ते लोड के मद्देनजर यह फैसला लिया है।
ये ट्रेनें चलेंगी
- दिल्ली-पटना (04072/71) 21 और 29 अक्तूबर को दोनों छोर से चलेगी।
- नई दिल्ली-पटना (02250/49) 22, 25 और 27 अक्तूबर को दिल्ली से और 23, 26 अक्तूबर व एक नवंबर पटना से चलेगी।
- दिल्ली-पटना (04018/17) 28 अक्तूबर को दोनों तरफ से चलेगी।
- दिल्ली-भागलपुर (04058/57) 23 और 26 अक्तूबर को दोनों तरफ से चलेगी।
- दिल्ली-भागलपुर 21 और 25 अक्तूबर को दिल्ली से और भागलपुर से 22 व 26 अक्तूबर को चलेगी।
- दिल्ली-भागलपुर (04064/63) 22 अक्तूबर को दोनों ओर से चलेगी।
- दिल्ली-भागलपुर (04036/35) 28 अक्तूबर को दोनों तरफ से चलेगी।
- दानापुर-कोटा (09817/18) 22 और 27 अक्तूबर को दोनों तरफ से चलेगी।