फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Holi special trains will run for Delhi for four days from today.

Kanpur News: आज से चार दिन दिल्ली के लिए चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें

Sat, 07 Mar 2026 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Holi special trains will run for Delhi for four days from today.
कानपुर। यात्री भार बढ़ने के कारण रेलवे ने होली के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली के लिए सात, आठ, नौ और दस मार्च को ट्रेनें चलेंगी। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04163 कानपुर सेंट्रल से सात, आठ और नौ मार्च को रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04164 नई दिल्ली से आठ, नौ और दस मार्च को चलेगी। इन ट्रेनों में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें नौ स्लीपर और नौ सामान्य कोच शामिल हैं। कानपुर सेंट्रल से यह ट्रेन रात साढ़े दस बजे चलकर अगली सुबह साढ़े सात बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह साढ़े नौ बजे चलकर शाम साढ़े चार बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यह ट्रेन पनकीधाम और अलीगढ़ होते हुए जाएगी।
विज्ञापन



गुवाहाटी से दिल्ली के लिए वनवे ट्रेन

रेलवे ने 05699 गुवाहाटी-दिल्ली वनवे विशेष ट्रेन भी चलाई है। यह ट्रेन आठ मार्च को गुवाहाटी से दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह गोविंदपुरी होकर दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे, जिनमें एसी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं। यह गुवाहाटी से रविवार रात साढ़े नौ बजे चलकर मंगलवार सुबह 04:05 बजे गोविंदपुरी आएगी। इसके बाद यह दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed