फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Holi: Police will keep a close watch on Rawatpur, Naubasta and Railbazar areas

Holi: रावतपुर, नौबस्ता, रेलबाजार क्षेत्र में रहेगी पुलिस की पैनी नजर, बवाल की आशंका पर निगरानी की बनाई योजना

Mon, 02 Mar 2026 09:07 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 02 Mar 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Holi: Police will keep a close watch on Rawatpur, Naubasta and Railbazar areas
रूट मार्च करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
होली के दिन पुलिस, खुफिया और एलआईयू की नजर हुड़दंगियों व बवालियों पर रहेगी। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुए अधिक सतर्कता बरती जा रही है। अराजकतत्व किसी भी घटना को लेकर शहर का माहौल खराब कर सकते हैं। थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्ज और बीट सिपाहियों को छोटी सी छोटी घटना पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में जहां दंगा नियंत्रण डि्रल की गई तो वहीं संवेदनशील क्षेत्राें में रूट मार्च हुआ। रावतपुर, नौबस्ता, रेलबाजार, चकेरी, ग्वालटोली, बेकनगंज, चमनगंज, अनवरगंज, मूलगंज क्षेत्रों की निगहबानी सख्त कर दी गई है। कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं, जबकि रात में भी ड्रोन कैमरों से निगाह रखी जा रही हैं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने होली और रमजान के दौरान पुलिसकर्मियों को चौकसी रखने के निर्देश जारी हुए हैं।
विज्ञापन

Holi: Police will keep a close watch on Rawatpur, Naubasta and Railbazar areas
रूट मार्च करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न धर्मगुरुओं, धार्मिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें किसी भी तरह की बयानबाजी या टिप्पणी न करने के लिए कहा है। सभी जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों को गश्त करने के लिए निर्देशित किया गया है।

 

Holi: Police will keep a close watch on Rawatpur, Naubasta and Railbazar areas
रूट मार्च करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ रहेगी तैनात
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था विपिन ताडा ने बताया कि होली के दिन संवेदनशील क्षेत्रों में तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएफ तैनात रहेगी। पुलिस लाइन से 550 सिपाही, 100 दरोगा और 30 इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। यूपी 112 की टीम को मुस्तैद किया गया है। उन्हें घटनाओं की त्वरित जानकारी देने के निर्देश हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed