{"_id":"660338e3ee7b7a6ab90578e6","slug":"holi-played-with-flowers-a-view-like-braj-was-seen-etawa-news-c-216-1-etw1002-110134-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खेली फूलों की होली, दिखा ब्रज सा नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खेली फूलों की होली, दिखा ब्रज सा नजारा
विज्ञापन
इटावा। श्री श्री गौर निताई परिवार के तत्वावधान में पक्का तालाब स्थित सत्संग स्थल पर गौर पूर्णिमा महामहोत्सव सोमवार की रात मनाया गया। प्राकट्य दिवस पर चैतन्य महाप्रभु का महाभिषेक करने के बाद हरिनाम संकीर्तन के बीच पांच क्विंटल फूलों से होली खेली। पक्का तालाब के किनारे ब्रजधाम सा नजारा दिखाई दिया।
फागुन मास की पूर्णिमा पर चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य हुआ था। इसीलिए इसे गौर पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। सोमवार रात पंडित मनुपुत्र दास ने पंचामृत, फलों के रस, नारियल पानी व दिव्य औषधियों से विधि विधान के साथ चैतन्य महाप्रभु का महाभिषेक किया। भगवान का आकर्षक शृंगार किया गया। भगवान के प्राकट्य उत्सव को लेकर कार्यक्रम स्थल को फूलों व गुब्बारों से सजाया गया था। भक्तों की ओर से विभिन्न वाद्य यंत्रों के बीच जमकर हरि नाम संकीर्तन किया।
इस संकीर्तन में श्रद्धालु झूमते रहे। भजन-कीर्तन के साथ होली गीत भी भक्तों की ओर से प्रस्तुत किए गए। भक्तों ने भगवान चैतन्य महाप्रभु के साथ जमकर फूलों व गुलाल की होली भी खेली। बाद में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर खूब फूल बरसाए। भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में सजे कलाकार के साथ भक्तों के ऊपर खूब फूल बरसाए गए। कार्यक्रम स्थल फूलों से पटा रहा। कार्यक्रम के संपन्न होने पर भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।