फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Holi market has a turnover of 50 crores, bumper demand for gujiya, colours, pichkaris, namkeen

Kanpur News: होली का बाजार, 50 करोड़ का कारोबार, गुझिया, रंग, पिचकारी, नमकीन की बंपर मांग

Thu, 13 Mar 2025 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Holi market has a turnover of 50 crores, bumper demand for gujiya, colours, pichkaris, namkeen
पिचकारी खरीदते बच्चे व अभिभावक। - फोटो : संवाद
कानपुर। होली में शहर भर के बाजार गुलजार रहे। इस बार 50 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है। गुझिया, रंग-गुलाल, पिचकारी, नमकीन के अलावा होली के रंग में रंगी टी-शर्टों की बंपर मांग है। बाजार में शुगर फ्री नमकीन भी आई है। ऑनलाइन गोबर के उपले भी बिक रहे हैं। गुरुवार को सबसे ज्यादा कारोबार का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन


हटिया और पुराना जनरलगंज में थोक दुकानों में दिनभर ग्राहकों की रौनक रही। इसके अलावा गुमटी नंबर पांच, गोविंदनगर, किदवईनगर, बर्रा दो, कर्रही, लालबंगला, कल्याणपुर, पीरोड, सीसामऊ बाजार, नवीन मार्केट, बिरहानारोड, एक्सप्रेस रोड समेत शहरभर के अलग-अलग फुटकर बाजारों में रात तक लोगों ने खरीदारी की। गुझिया, मिठाई और नमकीन की बंपर बिक्री हुई। वहीं, सिलिंडर, प्रेशरगन, पिट्ठू, पाइप पिचकारी की सबसे ज्यादा मांग देखने को मिली।
विज्ञापन


अलग-अलग प्रकार के मुखौटों, टोपी, बालों की मांग और बिक्री हुई। चार्ज होने वाली पिचकारी की भी बाजार में मांग देेखी गई। आसमान में दगने वाले पटाखों की तरह आसमान को रंगने वाले कलर शॉट भी खूब बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग- गुलाल व्यापारी शुभम गुप्ता ने बताया कि बाजार में 98 फीसदी गुलाल की मांग है। दो फीसदी ही रंग की बिक्री है। हर ग्राहक गुलाल की ही मांग कर रहा है। इस बार आकर्षक पैकिंग में गुलाल आए हैं। पांच हजार टन से ज्यादा का गुलाल और रंग की बिक्री का अनुमान है।

पिछले सालों की तुलना में वृदि्ध देखी जा रही है। वहीं, पिचकारी व्यापारी गुडडू ने बताया कि सिलिंडर, प्रेशरगन, पिट्ठू, पाइप पिचकारी सबसे ज्यादा मांग में हैं। इसके अलावा अलग-अलग प्रकार के मुखौटों, बालों की बिक्री हो रही है।

कानपुर, होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री राज कुमार भगतानी ने बताया कि पर्व को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। मेवा गुझिया की सबसे ज्यादा मांग है। करीब 25-30 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।


दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलंकार ओमर ने बताया कि गरीगोला, किशमिश, चिरौंजी, मखाना, काजू की बहुत अच्छी मांग है। उत्तर प्रदेश नमकीन निर्माता संघ के अध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी ने बताया कि बाजार में अलग-अलग प्रकार की नमकीन, समोसा, खस्ता लाया गया है। शुगर फ्री नमकीन तैयार की गई है, जो अलग-अलग प्रकार के चना से तैयार की गई है। सेम बीज की बनी नमकीन की मांग बहुत अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed