फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Holi celebrations, Holika was lit at 1738 places, fiercely blown gulal

होली का उल्लास, 1738 स्थानों पर जलाई गई होलिका, जमकर उड़ा गुलाल

Fri, 18 Mar 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Holi celebrations, Holika was lit at 1738 places, fiercely blown gulal
झींझक में होली खेलते बच्चे। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमण से निजात के बाद होली के पर्व में दो साल बाद फिर से उल्लास नजर आया। जिले में 1738 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। गुरुवार को दिन में रंगीन झालरों से होलिका स्थलों की सजावट की गई।
विज्ञापन

अकबरपुर में प्रह्लाद को गोद लिए होलिका का पुतला आकर्षण का केंद्र रहा। तय मुहूर्त पर विधि विधान से पूजन कर होलिका जलाई गई। इसके बाद उत्साहित युवाओं ने गुलाल व अबीर भी उड़ाया।
विज्ञापन

अकबरपुर में पुराना बस स्टाप, नेहरू नगर में मंदिर के पास, माती रोड आदि स्थानों पर महिलाओं ने होली के आसपास विभिन्न रंगों से चौक को सजाया। रंगीन व चमकीली झालर से भी होली को आकर्षक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीण अंचल में युवा दोपहर बाद तक होलिका को बढ़ाने के लिए लकड़ियां, पुआल आदि एकत्र करते दिखे। शाम होते ही लोग होलिका दहन स्थल पर लोग जुटे। होलिका दहन को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
बल्ले व उपले आदि लेकर लोग पहुंचे। महिलाओं व आचार्यों ने विधि विधान से पूजन कराया। इसके बाद होलिका का दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी में लोगों ने गन्ने से बांधी गई जौ व गेहूं की बाली को अग्नि में भूना। इस दौरान लोगों ने जयकारे लगाए।

जुनैदपुर में जली नारियल की होली
मलासा ब्लाक के जुनैदपुर में बालाजी धाम मंदिर परिसर में परंपरागत नारियल की होली जलाई गई। यह होली मंदिर में भक्तों की ओर से चढ़ाए गए नारियल से तैयार की जाती है। इस दौरान जुटे भक्तों ने परिक्रमा की और बालाजी दरबार व भक्त प्रह्लाद के जयकारे लगाए। मंदिर के महंत कमलकांत ने बताया कि इस बार 90 हजार नारियल की होली जलाई गई है। प्रसिद्ध नारियल की होली देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed