{"_id":"69ab4258a321da664808963d","slug":"holashtak-ends-navratri-begins-on-the-19th-and-markets-will-be-bustling-during-the-wedding-season-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1446849-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हाेलाष्टक खत्म, 19 से नवरात्र, सहालग में बाजार होंगे गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हाेलाष्टक खत्म, 19 से नवरात्र, सहालग में बाजार होंगे गुलजार
विज्ञापन
कानपुर। होलाष्टक समाप्त होने के बाद अब सहालग का सीजन फिर से शुरू हो रहा है। 19 मार्च से चैत्र नवरात्र भी प्रारंभ हो रहे हैं। इससे बाजार गुलजार हो रहे हैं। इन शुभ अवसरों से शहर के बाजारों को करीब 500 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
मार्च में शहर में 500 से अधिक शादी समारोह होने हैं। नवरात्र में भी बड़े पैमाने पर सगाई समारोह और मुंडन जैसे संस्कार आयोजित होंगे। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा सहारा मिलने की उम्मीद है। बढ़ती गर्मी के कारण शादी समारोहों के लिए लॉन और रिसॉर्ट लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं। मार्च-अप्रैल तक चलने वाली सहालग से बाजारों को अच्छे व्यापार की आशा है। ऑटोमोबाइल, मेवा, टेंट, किराना, सोना-चांदी कारोबारियों को बंपर शादियों से अच्छा व्यापार मिलने की संभावना है। होली गंगा मेला 10 मार्च को मनाया जाएगा। इसके बाद शहर के सभी प्रमुख थोक बाजार खुल जाएंगे।
बुकिंग और व्यापारिक तैयारी
कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष श्यामलाल मूलचंदानी और महामंत्री राजकुमार भगतानी ने बताया कि सहालग के लिए शहर के होटल, लॉन और गेस्ट हाउस की बुकिंग पूरी हो चुकी है। नवरात्र में सगाई समारोह और मुंडन जैसे संस्कारों के लिए भी रेस्टोरेंटों में अच्छी बुकिंग शुरू हो गई है। कानपुर कपड़ा कमेटी के निदेशक रुमित सिंह सागरी ने बताया कि होली से पहले ही सहालग और नवरात्र के लिए बाजार में तैयारियां शुरू कर दी गई थीं।
विज्ञापन
आज से विवाह शुरू
ज्योतिषाचार्य पंडित पीएन द्विवेदी ने बताया कि होलाष्टक समाप्त हो गए हैं। मार्च में विवाह के लिए 7, 8, 9, 11, 12, 16, 17, 22 और 23 शुभ तारीखें हैं। 19 मार्च गुरुवार से संवत 2083 का शुभारंभ होगा। उदयातिथि के अनुसार इस बार चैत्र नवरात्र 19 मार्च को ही मनाई जाएगी।