फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ho payment of victims of chit fund companies

Kanpur News: चिट फंड कंपनियों के शिकार लोगों का हो भुगतान

Tue, 04 Nov 2025 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ho payment of victims of chit fund companies
इटावा। चिट फंड कंपनियों के ठगी पीड़ितों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम शुभ्रांत शुक्ल को सौंपा। ज्ञापन में पीड़ितों ने अनियमित जमा योजनाएं (पाबंदी) अधिनियम, 2019 का अनुपालना न किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया और शासन-प्रशासन से ठगी पीड़ितों के भुगतान की मांग की। पीड़ितों का कहना है कि संसद से पारित इस कानून के अनुसार, किसी भी ठगी पीड़ित आवेदक को आवेदन करने के 180 दिन के भीतर उसकी जमा राशि का दो से तीन गुना भुगतान किया जाना अनिवार्य है, जिसके लिए जिला स्तर पर सक्षम अधिकारी और विशेष न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि देशभर में अब तक पांच लाख से अधिक ठगी के मामलों में लोग आत्महत्या कर चुके हैं, फिर भी शासन-प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है। ठगी पीड़ित संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मदन लाल आजाद के आह्वान पर देशभर के सभी जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर ठगी पीड़ितों ने धरना, प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि सरकार बड्स एक्ट का अनुपालन करे और ठगी के शिकार लोगों को उनका भुगतान कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में सर्वेश कुमार, ऊषा गौतम, राजेश कुमार, निरंजन सिंह, राधेश्याम पाल, जयप्रकाश, धर्मवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed