फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   history sheeter woman also has relationship with nephew of Dasyu Sundari

आशू हत्याकांड: हिस्ट्रीशीटर महिला के दस्यु सुंदरी के भांजे से भी संबंध, फरार महिला की पुलिस ने खंगाली कुंडली

Fri, 08 Jan 2021 06:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Jan 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
history sheeter woman also has relationship with nephew of Dasyu Sundari
इसी कार में मिली थी आशू की लाश - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में हिस्ट्रीशीटर आशू हत्याकांड में फरार दीपिका शुक्ला के संबंध पूर्व दस्यु सुंदरी के भांजे शराब माफिया छोटे परिहार से भी हैं। इसका खुलासा पुलिस के जांच में हुआ है। हिस्ट्रीशीटर दीपिका शिवली भीखापुर निवासी यूपी पुलिस से रिटायर्ड स्व. अशोक चतुर्वेदी की बेटी है। उसकी शादी बैरी सवाई गांव निवासी हरिराम शुक्ला उर्फ बल्ली से हुई थी।
विज्ञापन


वह पति के साथ चाय की दुकान पर काम करती थी। यहां मायके के ही रहने वाले शराब तस्कर अवनीश शर्मा का आना जाना था। नजदीकियां बढ़ने के बाद वह पति और दोनों बच्चों को छोड़कर अवनीश के साथ भाग गई। अवनीश ने उसे शराब तस्करी के धंधे में उतार दिया। दीपिका के खिलाफ सचेंडी, कोहना, शिवली समेत अन्य थानों में शराब तस्करी के छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में दीपिका की गिरफ्तार होने पर उसके संबंध छोटे परिहार से होने का खुलासा हुआ था। शराब तस्कर गिरोह को जहरीले केमिकल की सप्लाई करने वाले बैरी दरियाव निवासी भोलू और शोभन निवासी छुन्नू यादव से भी उसके संबंध रहे हैं।  शिवली पुलिस ने सितंबर 2019 में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला है कि बुधवार को कल्याणपुर स्थित दीपिका के घर से दो बिना सिम लगे मोबाइल के अलावा चार प्रेम पत्र मिले थे, जिन्हें फोरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया है। सूत्रों के अनुसार बेंजाडीन टेस्ट में एक चटाई और जमीन पर खून की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी। यह भी सामने आया है कि तीसरी मंजिल पर आशू की हत्या की गई थी। कमरे की नाली में खून मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed