फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   History-sheeter runaway by breaking window of temporary jail

अस्थायी जेल की खिड़की तोड़कर भागा हिस्ट्रीशीटर बंदी, सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप

Mon, 14 Sep 2020 01:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 14 Sep 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter runaway by breaking window of temporary jail
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले में करीब पंद्रह दिन पहले तमंचा रखने में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर रविवार रात करीब एक बजे अस्थायी जेल की खिड़की तोड़कर भाग निकला। पुलिस ने उसके पिता और भाई को हिरासत में ले लिया है। पत्नी घर पर ताला लगाकर लापता हो गई है।
विज्ञापन


मैनपुरी निवासी बहन के घर पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। पुलिस और जेल की छह टीमों ने 20 रिश्तेदारों व दोस्तों के घर दबिश दी लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। दो टीमें दिल्ली और आगरा भेजी गई हैं। 
विज्ञापन


तालग्राम थाना क्षेत्र के कुशलपुर्वा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर प्रमोद कुमार उर्फ सोनू पुत्र रामेश्वर को 31 अगस्त को पुलिस ने तमंचा के साथ पकड़ा था। उसे सेंट जेवियर्स इंटर कालेज में बनाई गई अस्थायी जेल में रखा गया था। रविवार रात करीब एक बजे प्रमोद स्टोर रूम की खिड़की तोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब सात बजे बंदियों की गिनती होने पर बंदी रक्षकों को उसके भागने की जानकारी हुई। बंदी रक्षकों ने इसकी सूचना अस्थायी जेल अधिकारी डिप्टी जेलर गिरीश कुमार को दी। बंदी के भागने की खबर पर जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा, जेलर शिवकुमार यादव, एडीएम गजेंद्र कुमार, एएसपी विनोद कुमार, एसडीएम सदर अपूर्वा यादव ने अस्थायी जेल पहुंचकर जानकारी ली।

फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें लगाई गई हैं। जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदी के फरार होने की रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज कराई जाएगी। जांच की जा रही है, लापरवाही बरतने वाले बंदी रक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

चोरी में माहिर है हिस्ट्रीशीटर प्रमोद
अस्थायी जेल से भागा हिस्ट्रीशीटर प्रमोद चोरी चोरी में माहिर है। दुबला पतला प्रमोद काफी फुर्तीला बताया गया है। उसे एक कमरे में चार अन्य बंदियों के साथ रखा गया था। रात में वह चुपचाप स्टोर रूम तक पहुंच गया।

उसने खिड़की की सरिया तोड़कर 12 इंच लंबी व सात इंच की चौड़ी जगह बनाई और इसी से भाग निकला। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि प्रमोद के भागने की जानकारी अन्य बंदियों को नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि प्रमोद पर तालग्राम थाना में एक नकबजनी, दो चोरी, एक आर्म्स और दो आबकारी अधिनियम समेत छह मुदकमे दर्ज हैं। जुलाई 2019 में पुलिस ने उसके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोली थी। इस साल वह तीन बार जेल भेजा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed