फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   History-sheeter murdered by mutilating his head and face in illegal relationship in hardoi

UP: लवकुश की पत्नी से था हिस्ट्रीशीटर का अफेयर... पति ने किया सिर और चेहरा कूचकर कत्ल; 'कातिल' ने बताई कहानी

Thu, 23 Oct 2025 03:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 23 Oct 2025 03:28 PM IST
सार

हरदोई में अवैध संबंधों में सिर और चेहरा कूचकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या करने का मामला सामने आया है। 10 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने आठ घंटे में हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन
History-sheeter murdered by mutilating his head and face in illegal relationship in hardoi
hardoi murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के बड़सरा निवासी हिस्ट्रीशीटर की ईंट से सिर और चेहरा कूचकर हत्या कर दी गई। उसका शव कोथावां-अतरौली मार्ग से पुरवा बाजीराव जाने वाली सड़क पर मंगलवार देर रात पड़ा मिला। 
विज्ञापन


पुलिस ने कुछ घंटों के अंदर ही दस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि अवैध संबंधों के चलते हिस्ट्रीशीटर की हत्या की गई है। हत्या में इस्तेमाल ईंट भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन


बड़सरा निवासी परशुराम (43) खेती करता था लेकिन उस पर कई मामले भी दर्ज थे। लोनार कोतवाली में जानलेवा हमले का तो अतरौली थाने के साथ ही लखनऊ के अलग-अलग थानों में कुल आठ मामले उनके खिलाफ दर्ज थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके छोटे भाई जोगेंद्र सिंह के मुताबिक मंगलवार शाम लगभग साढ़े छह बजे बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के पचकोहरा निवासी देशराज और लवकुश उनके घर आए थे। वह लोग परशुराम को साथ ले गए थे। देर रात परशुराम का शव पुरवा बाजीराव गांव जाने वाली सड़क पर पड़ा मिला।

गांव निवासी सोनू सिंह ने क्षत-विक्षत शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर ही लोगों ने परशुराम को पहचाना और परिजनों को जानकारी दी। घटना का पता चलते ही सीओ हरियावां अजीत चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

दस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले
घटना का खुलासा करने के लिए रात में ही तीन टीमें गठित कर दी गईं। रात में ही घटनास्थल से कोथावां के बीच लगे दस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसमें पुलिस को कोथावां से अतरौली की तरफ जाते हुए बाइक सवार देशराज लवकुश और परशुराम नजर आए। 
 

परशुराम के अवैध संबंध लवकुश की पत्नी से थे-दावा
पुलिस ने लवकुश और देशराज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि परशुराम के अवैध संबंध लवकुश की पत्नी से थे। इसकी जानकारी लवकुश और देशराज को हो गई थी। इस कारण दोनों ने मिलकर पहले परशुराम को कोथावां ले जाकर जमकर शराब पिलाई। इसके बाद उसकी हत्या कर दी।

परशुराम ने की थी भागने की कोशिश लेकिन भाग न पाया
पुलिस को पूछताछ के दौरान लवकुश ने बताया कि परशुराम को कोथावां में खूब शराब पिलाई। इसके बाद उसे बाइक से लेकर वापस घर छोड़ने जाने की बात कही। रास्ते में बाइक पुरवा बाजीराव की तरफ मोड़ दी तो परशुराम को शक हो गया। कुछ आगे चलकर उसने बाइक से कूदकर जाने की कोशिश की लेकिन ज्यादा नशे में होने के कारण भाग नहीं पाया। इसके बाद देशराज के साथ मिलकर लवकुश ने ईंट से कूचकर परशुराम की हत्या कर दी।
 

लवकुश के जेल जाने के दौरान बढ़ी थीं नजदीकियां
वर्ष 2023 में लवकुश को एक मामले में पुलिस ने जेल भेजा था। उस समय उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए थे। लवकुश को जेल से छुड़ाने में परशुराम और देशराज ने मदद की थी। इस दौरान परशुराम का लवकुश के घर आना-जाना हो गया था। इसी बीच परशुराम की नजदीकियां लवकुश की पत्नी से बढ़ गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed