{"_id":"61896d6f5f600c20b92e110b","slug":"history-sheeter-murder-revealed-in-post-mortem-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या: सांसें थमने तक सिर पर किए वार, चकनाचूर हुईं हड्डियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या: सांसें थमने तक सिर पर किए वार, चकनाचूर हुईं हड्डियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Tue, 09 Nov 2021 12:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:34 PM IST
सार
जूही के मिलिट्री कैंप कच्ची बस्ती निवासी विजय सिंह की शुक्रवार रात हत्या कर शव तीस फीट गहरे मेनहोल में फेंक दिया था। पुलिस ने सोमवार को विजय के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम से स्पष्ट हुआ कि सिर पर हमले से विजय कोमा में चला गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिस्ट्रीशीटर विजय सिंह के सिर पर हत्यारों ने तब तक लाठी-डंडों व ईंट से वार किए, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। उसके सिर की हड्डी चकनाचूर हो गईं। यह खुलासा सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ।
इससे स्पष्ट होता है कि आरोपियों का मकसद हत्या करना ही था। जूही के मिलिट्री कैंप कच्ची बस्ती निवासी विजय सिंह की शुक्रवार रात हत्या कर शव तीस फीट गहरे मेनहोल में फेंक दिया था। रविवार को परिजनों ने हत्यारोपियों को दबोच लिया।
उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया था। पुलिस ने सोमवार को विजय के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम से स्पष्ट हुआ कि सिर पर हमले से विजय कोमा में चला गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं तीनों आरोपियों रंजीत, शिवा और सुशील नेता को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। हत्याकांड का सूत्रधार छोटू फरार है। एसीपी बाबूपुरवा आलोक कुमार सिंह ने बताया कि उसका मोबाइल बंद है। तलाश में तीन टीमें लगी हैं।