फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   History sheeter Matha escaped from police custody in the morning injured in police encounter late night

Kanpur: सुबह पुलिस अभिरक्षा से भागा हिस्ट्रीशीटर माठा, देर रात पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 21 Jan 2025 02:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Jan 2025 02:32 PM IST
सार

Kanpur News: चोरी की एक बाइक से शहर से बाहर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को जब पुलिस ने रोकना चाहा, तो उसने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
History sheeter Matha escaped from police custody in the morning injured in police encounter late night
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जिला जेल से सोमवार को कोर्ट में पेशी पर आया शातिर लुटेरा आरिफ उर्फ माठा पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग गया। दिनभर पुलिस की कई टीमें अलग-अलग जगहों पर उसकी तलाश करती रहीं। देर रात पनकी पुलिस ने कपली अंडरपास के पास मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके बाएं पैर में गोली लग गई।

विज्ञापन

आरोपी के पास से चोरी की एक बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। उसे प्राथमिक उपचार के लिए हैलट में भर्ती कराया गया है। पनकी के गंगागंज निवासी माठा पर पनकी के अलावा शहर के कई थानों में लूट, एनडीपीएस समेत विभिन्न धाराओं में 16 मामले दर्ज हैं।  वह लूट के मामले में जिला जेल में बंद था।

विज्ञापन

सोमवार को कोर्ट में पेशी होनी थी
एनडीपीएस के मामले में कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर रखा था।  इसी मामले में उसकी जेल से एडीजे 11 के कोर्ट में सोमवार को पेशी होनी थी। पुलिस लाइन में सिपाही सत्यम सिंह और सन्नी चौधरी सोमवार दोपहर दो बजे माठा को कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रहे थे। शातिर ने मौका देखकर सिपाहियों को धक्का दिया और भीड़ का फायदा उठाते हुए परिसर से भाग गया।

विज्ञापन

कपली अंडरपास के पास हो गया आमना-सामना
दो टीमें माठा के घर के आसपास भेजी गई, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। इस बीच कोतवाली पुलिस ने माठा व दोनों सिपाहियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही, पुलिस कमिश्नर ने दोनों सिपाहियों को निलंबित भी कर दिया। तलाश के दौरान देर रात पनकी पुलिस से माठा की कपली अंडरपास के पास आमना-सामना हो गया।

विज्ञापन

उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया
डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की एक बाइक से शहर से बाहर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को जब पुलिस ने रोकना चाहा, तो उसने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही चोरी की बाइक व फायरिंग में इस्तेमाल हुए तमंचे को भी बरामद कर उसके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed