फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   History sheeter Manoj Singh from Naubasta and BJP leader Narayan Singh arrested in Noida along with two associates

कानपुर: हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह नौबस्ता से और भाजपा नेता नारायण सिंह दो साथियों के साथ नोएडा में गिरफ्तार

Fri, 04 Jun 2021 04:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 04 Jun 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
History sheeter Manoj Singh from Naubasta and BJP leader Narayan Singh arrested in Noida along with two associates
हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह, भाजपा नेता नारायण - फोटो : amar ujala
कानपुर में भाजपा के दक्षिण जिला मंत्री रहे नारायण सिंह भदौरिया की बुधवार को हुई बर्थडे पार्टी में पुलिस की गिरफ्त से फरार हिस्ट्रीशीटर 25 हजार के इनामी मनोज सिंह को नौबस्ता पुलिस ने शुक्रवार को बर्रा-8 से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नारायण सिंह को नोएडा स्थित उसके फ्लैट से रॉकी यादव और गोपाल शरण चौहान के साथ धर दबोचा।
विज्ञापन


पुलिस ने एक ही दिन में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। आठ नामजद अब भी फरार हैं। उधर, भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने नारायण भदौरिया को पार्टी से भी निष्कासित कर दिया है। हमीरपुर रोड स्थित आकर्षक गेस्ट हाउस में हुई घटना के बाद भाजपा ने नारायण सिंह भदौरिया को पद से हटा दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने नारायण समेत 12 नामजद और 10 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की थी। सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को मनोज सिंह को बर्रा आठ सर्वोदय अस्पताल के सामने से गिरफ्तार कर लिया। वहीं सर्विलांस सेल और मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को ही एसीपी गोविंदनगर विकास पांडेय, थाना प्रभारी बर्रा हरमीत सिंह व थाना प्रभारी रेल बाजार रवि श्रीवास्तव की एक टीम नोएडा रवाना हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां टीम ने किदवईनगर निवासी नारायण सिंह भदौरिया के नोएडा स्थित फ्लैट में दबिश देकर उसके समेत यातायात पुलिस लाइन क्वार्टर नंबर 115 निवासी रॉकी यादव और रावतपुर गांव के सैय्यदनगर निवासी गोपाल शरण चौहान को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी विकास पांडेय ने बताया कि कानपुर लाकर उनसे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 

प्रॉपर्टी और डेयरी के काम से कमाई करोड़ों की संपत्ति
नारायण सिंह की किदवईनगर मेन रोड पर भोला नाम से दूध डेयरी है। साथ ही प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त भी करता है। सूत्रों के अनुसार नारायण सिंह ने अपने पद और पुलिस-प्रशासन में जानपहचान के चलते कई विवादित प्रॉपर्टी को कम दाम पर खरीदकर उन्हें ऊंचे दामों पर बेच कर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। इसी धंधे में गोपाल शरण चौहान, रॉकी यादव भी थे।

ये अभी भी फरार
हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह समेत अब तक पांच लोगों की ही गिरफ्तारी हो चुकी है। आदित्य दीक्षित, धीरू शर्मा, रॉबिन सक्सेना, राज वल्लभ पांडेय, विकास तिवारी, बाबा ठाकुर समेत अन्य लोग अभी भी फरार हैं।

...और पार्टी से भी गया नारायण
भाजपा दक्षिण इकाई के जिला मंत्री पद से हटाने के बाद जांच में नारायण सिंह भदौरिया पर लगे आरोप साबित होने पर प्रदेश नेतृत्व ने उसकी प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी है। गुरुवार को उसे पदमुक्त करने के बाद प्रदेश और क्षेत्रीय इकाई ने नारायण पर लगे आरोपों की जांच कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed