{"_id":"6a330021fc1ca65dab0e3e14","slug":"history-sheeter-and-two-lawyers-clash-over-putting-up-hoardings-kanpur-news-c-362-1-ka11002-149977-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: होर्डिंग्स लगाने को लेकर हिस्ट्रीशीटर और दो अधिवक्ता भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: होर्डिंग्स लगाने को लेकर हिस्ट्रीशीटर और दो अधिवक्ता भिड़े
विज्ञापन
कानपुर। बाबूपुरवा क्षेत्र में बुधवार देर रात हिस्ट्रीशीटर और दो अन्य अधिवक्ताओं के बीच मारपीट हो गई। वहां से गुजर रहे डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने फोर्स बुला ली। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। विवाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत के लिए होर्डिंग्स लगाने को लेकर हुआ था।
साकेतनगर और आसपास के क्षेत्र में डिप्टी सीएम के स्वागत के लिए बैनर, पोस्टर और हाेर्डिंग्स लगाई गईं थीं। पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर ने कई होर्डिंग्स लगवाए थे। वहीं परमट इलाके के अधिवक्ता ने अपनी होर्डिंग्स लगवाईं थी। इन्हीं होर्डिंग्स को लेकर दोनों पक्षों के बीच दिन में बहस हुई थी। देर रात हिस्ट्रीशीटर किदवईनगर स्थित दुकान पर बैठा था। जहां दोनों अन्य आरोपी पहुंचे और उनके बीच बहस हुई। देखते ही देखते मारपीट हो गई। बाबूपुरवा पुलिस ने कहा की मामले की जांच की जा रही है।