फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   history of Itra nagari: Travellers used to stay in these buildings, now ruins

इत्रनगरी का सदियों पुराना इतिहास: कभी मुसाफिर रुकते थे इन इमारतों में, अब हुई खंडहर

Mon, 24 Apr 2023 05:40 PM IST
शिखा पांडेय तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज
तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 24 Apr 2023 05:40 PM IST
सार

कन्नौज जिले में जीटी रोड बनने पर जगह-जगह सड़क किनारे आरामगाह बने थे।बदलते वक्त के साथ अनदेखी से कई इमारतें बेमकसद हो गईं और अब खंडहर में बदल गई हैं।

विज्ञापन
history of Itra nagari: Travellers used to stay in these buildings, now ruins
कन्नौज की सदियों पुरानी इमारतें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सबसे लंबी सड़क में से एक जीटी रोड से गुजरने वाले मुसाफिरों की थकान दूर करने के लिए बने आरामगाह अब खंडहर में तब्दील हो गए हैं। 16वीं सदी में जीटी रोड के निर्माण के साथ ही बनी यह इमारतें खंडहर होने के बावजूद मजबूत बुनियाद की बदौलत आज भी शान से खड़ी हैं। सरकार के जिम्मेदारों की निगाह पड़ जाए तो काया पलट हो सकता है।

विज्ञापन


देश-दुनिया में खुशबू के लिए मशहूर कन्नौज शहर ने अपने दामन में सुनहरे इतिहास को समेटे रखा है। 1300 साल पहले यशस्वी शासक रहे सम्राट हर्षवर्धन का शासनकाल रहा हो या फिर 11वीं सदी में राजा जयचंद का शासनकाल। हर दौर में कन्नौज साम्राज्य का झंडा बुलंद रहा। उनसे जुड़ी यादों को शहर में अलग-अलग जगहों पर समेट कर रखा गया है। मुगलकाल में जब जीटी रोड का निर्माण हुआ तो इस सड़क से होकर गुजरने वाले राहगीरों को पनाह देने के लिए यहां जगह-जगह सड़क किनारे पनाहगाह बनाया गया। बेहतरीन कारीगरी और मजबूत बुनियाद वाली यह इमारतें अब खंडहर में तब्दील हो रही हैं। इनकी देखरेख न होने से इनकी रौनक खत्म हो रही है। कन्नौज शहर में जीटी रोड किनारे जगह-जगह यह इमारत दिख जाती है लेकिन अब इन इमारतों की अनदेखी हो रही है। जिम्मेदारों की अनदेखी के बावजूद इन इमारतों की बुनियाद मजबूत है। जिम्मेदारों की निगाह पड़ जाए तो यह खंडहर भी पर्यटन स्थल बन सकते हैं।

विज्ञापन

एक अदद म्यूजियम ने समेट रखा है इत्रनगरी का सदियों पुराना इतिहास
कन्नौज का इतिहास सदियों पुराना है। कभी इसका साम्राज्य देश के बड़े हिस्से तक फैला था। इसकी सरहद नेपाल से लेकर कश्मीर तक फैली थी। मगध तक विस्तार था। बदलते समय में इसका भूगोल जरूर बदला, लेकिन अहमियत कम नहीं हुई। अपने बहादुर शासकों की बदौलत इसकी गौरवगाथा अब भी लोगों की जुबान पर है। आल्हा-ऊदल जैसे योद्धाओं को पनाह देने वाले इस शहर में चीनी यात्री भी आ चुके हैं। यहां की इसी ऐतिहासिक उपलब्धी को यहां शहर के जीटी रोड किनारे बने राजकीय म्यूजियम में सहेज कर रखा गया है। इसमें कन्नौज में समय-समय पर खुदाई के दौरान निकली अगल-अलग सदी की प्राचीन मूर्तियां भी सहेज कर रखी गई हैं। सपा सरकार के दौरान बने तीन मंजिला म्यूजियम की हर मंजिल पर कन्नौज की अलग-अलग उपलब्धि को कायदे से सहेजा गया है। यहां रखी मूर्तियां सरकार की ओर से दुनिया के अलग-अलग देशों में देश की शान बढ़ा चुकी हैं। इसमें सम्राट हर्षवर्धन, राजा जयचंद के शासनकाल को मूर्तिकला से बखूबी दर्शाया गया है।

म्यूजियम का संचालन हो तो बढ़े पयर्टन
यह भी इत्तेफाक है कि कन्नौज की सदियों पुरानी विरासत को सहेजे राजकीय म्यूजियम को बनकर तैयार हुए छह साल से हो चुका है। सपा शासनकाल में इसके निर्माण के लिए अलग-अलग समय में करोड़ों का बजट जारी हुआ। इससे म्यूजियम की शानदार इमारत बनकर तैयार हुई। बावजूद इसके अब तक इसे औपचारिक रूप से संचालित नहीं किया जा सका है। हालांकि यहां रोजाना कई लोग इसका भ्रमण करने पहुंचते हैं। विदेश से आने वाले भी यहां आते हैं। म्यूजियम से जुड़े लोग कहते हैं कि औपचारिक रूप से उदघाटन होने पर यहां जरूरी स्टाफ उपलब्ध हो सकेगा। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को भी सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed