फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hindus and Muslims have been burning Holika together at Dadamian Chauraha for 130 years

गंगा जमुनी तहजीब की झलक: दादामियां चौराहे पर 130 साल से हिंदू-मुस्लिम मिलकर जला रहे होलिका

Thu, 13 Mar 2025 11:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Mar 2025 11:28 PM IST
सार

दादामियां चौराहे पर 130 साल से हिंदू-मुस्लिम मिलकर होलिका जला रहे हैं। क्षेत्र में हर त्योहार पर गंगा-जमुनी तहजीब दिखती है। साथ ही पूरे साल भाईचारा दिखता है।

विज्ञापन
Hindus and Muslims have been burning Holika together at Dadamian Chauraha for 130 years
हिंदू-मुस्लिम लोगों ने एक साथ मिलकर होली जलाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुस्लिम भाई पूरे 30 रोजे पर हमारे लिए इफ्तारी लेकर आते हैं। सुबह से ही फोन आते हैं कि पम्मी भाई सहरी कर लो। यह कहना है दादामियां चौराहे पर होलिका दहन के साथ हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देने वाले पम्मी गुप्ता का। अब उनके परिवार की तीसरी पीढ़ी हर साल दादामियां चौराहे पर होली जलाती है।
विज्ञापन



दादामियां चौराहे पर 130 साल से होलिका का दहन हो रहा है। वर्षों पहले यहां शुरू हुई होलिका दहन की परंपरा का निर्वहन आज भी हो रहा है। यहां माहौल में प्यार और अपनापन नजर आता है। पम्मी के साथ उनके भाई अशोक कुमार, विजय भाटिया, वेद भाटिया, हाजी अब्दुल अंसारी, मो. अली, कासिम हसन, जाकिर हसन, शाहिद अजीज समेत आसपास के हिंदू-मुस्लिम होलिका दहन करते हैं। यह भाईचारा सिर्फ होली पर नहीं, बल्कि पूरे साल दिखता है। यही वजह है कि ईद मनाने इंग्लैंड से विजय भाटिया आते हैं। यहां जुलूस-ए-मोहम्मदी के लिए चंदा लेना हो या जलसे के लिए मंच बनाना हो तो हिंदू-मुस्लिम मिलकर तैयारी करते हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के अब्दुल हई ने बताया कि विजय भाटिया और उनका परिवार अब इंग्लैंड और जालंधर में शिफ्ट हो गया है, लेकिन वह हर साल होली, दिवाली और ईद-बकरीद पर जरूर आते हैं। जब वह आते हैं तो वह दिन भी ईद से कम नहीं होता। सभी उनसे मिलने जाते हैं। घर की महिलाएं उनके परिवार के लिए खाना बनाकर भेजती हैं। दिवाली के बाद वह शहर आए हैं। हम सभी उनके लिए गुझिया और सेंवई लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार मो. सलीम अंसारी ने बताया कि यहां के सभी दुकानदार मुस्लिम हैं। क्षेत्र में हिंदू भाइयों की संख्या अब न के बराबर बची है, लेकिन हर त्योहार पर कुछ परिवार साथ हो जाते हैं। विशेषकर पम्मी गुप्ता का परिवार। होली, दिवाली, ईद, जुलूस-ए-मोहम्मदी साथ मिलकर मनाते हैं। ऐसा लगता ही नहीं कि होली, दिवाली हमारे त्योहार नहीं है। जिम्मेदारी के साथ होलिका दहन होता है। पूजा के समय सब साथ खड़े रहते हैं। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed