फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hindu society divided on the basis of caste, class and region needs to be united: Sant Bharat Bhushan

जाति वर्ग क्षेत्र में बंटे हिंदू समाज को संगठित होने की जरूरत : संत भारत भूषण

Sat, 14 Feb 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 14 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hindu society divided on the basis of caste, class and region needs to be united: Sant Bharat Bhushan
मूसानगर। विभिन्न जाति वर्गों और क्षेत्रों में बंटे हिंदू समाज को संगठित कर एकता के सूत्र में पिरोना है। युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना हिंदू सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य है।
विज्ञापन

मूसानगर में शुक्रवार को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में कामाख्या शक्तिपीठ गुवाहाटी के संत भारत भूषण महाराज संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं का संरक्षण प्रत्येक हिंदू की जिम्मेदारी है। ताकि आने वाली पीढ़ियां गौरवशाली इतिहास और मूल्यों से परिचित रह सकें। उन्होंने युवाओं से समाज हित और राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वहीं, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक मुनीश ने संबोधन में कहा कि राष्ट्र के समग्र विकास और सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और सभ्यता से परिचित कराना बेहद जरूरी है। शिक्षाविदों और सामाजिक चिंतकों का मानना है कि आधुनिकता की दौड़ में यदि युवाओं का अपनी जड़ों से संबंध कमजोर पड़ता है तो राष्ट्र की पहचान भी प्रभावित होती है। विद्यालयों और महाविद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोक कलाओं और ऐतिहासिक धरोहरों से जुड़े पाठों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। यहां सह जिला संघ चालक विजय शंकर आर्य, जिला प्रचारक सुनील, जिला बौद्धिक प्रमुख वीरेश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed