फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hindu organizations enraged over objectionable remarks on Ramcharitmanas chaupai, effigy of SP leader burnt

Ramcharitmanas: चौपाई पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के हिंदू संगठन, सपा नेता का पुतला फूंका, रिपोर्ट की मांग

Wed, 25 Jan 2023 06:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Jan 2023 06:41 PM IST
सार

तिंदवारी विधानसभा के पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति ने भी रामचरितमानस की एक चौपाई पर आपत्तिजनक टिप्पणी में स्वामी प्रसाम मौर्य का साथ दिया है। इसको लेकर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है। साथ ही, सपा नेता का पुतला भी फूंका है।

विज्ञापन
Hindu organizations enraged over objectionable remarks on Ramcharitmanas chaupai, effigy of SP leader burnt
सपा नेता का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में रामचरित मानस की एक चौपाई पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी में उनके नजदीकी पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति ने भी सुर मिलाए हैं। स्वामी का साथ देते हुए पूर्व विधायक ने चौपाई हटाने की बात कही है।

विज्ञापन

उधर, सपा नेताओं की टिप्पणी पर राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना और भाजपा समर्थक मंच ने विरोध प्रदर्शन किया। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति वर्ष 2017 में भाजपा के टिकट पर तिंदवारी से विधायक चुने गए थे।
विज्ञापन

वह स्वामी प्रसाद के साथ भाजपा में आए थे और टिकट हासिल कर विधायक बन गए। वर्ष 2022 में स्वामी प्रसाद के भाजपा छोड़कर सपा में जाने पर बृजेश भी उनके साथ चले गए। स्वामी की टिप्पणी पर पूर्व विधायक भी शामिल हो गए। सोशल मीडिया में उन्होंने चौपाई हटाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता का पुतला फूंका
सपा से एमएलसी स्वामी प्रसाद के बाद पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति के भी सुर मिलाने से हिंदू संगठनों में खासी नाराजगी है। राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना और भाजपा समर्थक मंच ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संगठनों ने स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में सपा नेता का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।

डीएम को सौंपा ज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें स्वामी प्रसाद मौर्य और ब्रजेश प्रजापति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रामचरित मानस पर अपमानजनक टिप्पणी से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर की गई टिप्पणियों पर नाराजगी जताई गई। कहा कि पीठाधीश्वर के समर्थन में पूरा हिंदू समाज एकजुट है। ज्ञापन देने वालों में अमित तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, जटाशंकर तिवारी, जितेंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र शुक्ला, राकेश आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed