फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Himself shot dead girlfriend's house

प्रेमिका के घर खुद को गोली से उड़ाया

Sun, 19 Jun 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 19 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Himself shot dead girlfriend's house
घटनास्‍थल से बरामद तमंचा और कारतूस। - फोटो : amarujala
कानपुर साउथ। बिधनू के दलेलपुर गांव में शनिवार दोपहर प्रेमिका के घर में एक युवक ने तमंचे से खुद की कनपटी पर गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए। 
विज्ञापन

दलेलपुर गांव में एक ग्रामीण की पत्नी के राजेश (26) से प्रेम संबंध हो गए। करीब ढाई साल पहले वह राजेश के साथ चली गई थी। बाद में वह पति के पास लौट आई थी। तबसे राजेश से वास्ता नहीं था। बकौल पुलिस शनिवार सुबह ग्रामीण काम पर गया था। दोपहर करीब 12 बजे राजेश उसके घर गया और ग्रामीण की पत्नी से कहा कि बाजार से सिगरेट मंगा दो। पत्नी से उसे घर से जाने को कहा तो वह भड़क गया। उसके परिवार को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और कमर में खुंसा तमंचा निकाल कर अपनी कनपटी में गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

एसओ जीवाराम यादव ने बताया कि राजेश खुद को ड्राइवर बताता था। उसके घर का पता किसी को नहीं मालूम है। राजेश का इरादा ठीक नहीं था। वह ग्रामीण और उसकी पत्नी की भी जान ले सकता था। एसओ ने कहा कि राजेश तीन कारतूस लेकर आया था। हो सकता है कि ग्रामीण घर पर होता तो राजेश उसकी और पत्नी की जान लेने के बाद खुदकुशी करता। फिलहाल राजेश के घरवालों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम में बाधक बनने पर की थी हत्या
कानपुर साउथ (ब्यूरो)। जूही पीली काॅलोनी में 15 दिन पहले आफताब उर्फ चिंटू की हत्या प्रेम में बाधक बनने पर हुई थी। हत्यारोपी जिस युवती से ब्याह करना चाहता था, उससे चिंटू भी मोहब्बत करता था। यह खुलासा शुक्रवार को रिमांड पर आए हत्यारोपी शाहरुख ने पुलिस की पूछताछ में किया। पुलिस ने शाहरुख की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक, तमंचा और मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पीली कालोनी निवासी आफताब की 3 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को किदवई नगर पुलिस ने शाहरुख को आठ घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed