फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Higher Education Minister Yogendra Upadhyay gave a statement against India Alliance

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय: इंडिया गठबंधन की खुल चुकी पोल, टकाटक पैसे देने के नाम पर बेवकूफ बनाया

Sat, 20 Jul 2024 05:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Jul 2024 05:28 PM IST
सार

इटावा जिले में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही कर्नाटक में महंगाई बढ़ाकर टकाटक रुपये ले रहे हैं।

विज्ञापन
Higher Education Minister Yogendra Upadhyay gave a statement against India Alliance
पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

इंडिया गठबंधन की पोल खुल खुल चुकी है। उन्होंने टकाटक पैसे देने के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया है। यह बात शनिवार को कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। कहा कि चुनाव खत्म होते ही कर्नाटक में पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ा दिए हैं।



अब वहां जनता से टकाटक रुपये वसूले जा रहे हैं। कहा इंडिया गठबंधन ने आरक्षण और संविधान को लेकर जो भ्रम फैलाया था अब वह जनता का भ्रम खत्म हो गया है। अखिलेश यादव के मानसून ऑफर वाले बयान 100 विधायक लाओ सरकार बनाओ पर पलटवार करते हुए कहा कि मुंगेरी सिंह के सपने देख रहे हैं। वहीं उप चुनाव में 10 सीटें भाजपा के जीतने का दावा किया। कहा कि पांच सीट पहले से भाजपा की थी उन्हें तो भाजपा जीतेगी ही बाकी की पांच सीटें भी जीतने के लिए रणनीति बना ली गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed