फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   High way jam due to welcoming minister, people are worried

उद्योगों से ही दूर होगी बेरोजगारी : राज्यमंत्री

Tue, 17 Sep 2019 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
High way jam due to welcoming minister, people are worried
कानपुर देहात। रायपुर में राज्यमंत्री महेश गुप्ता के स्वागत के दौरान हाइवे जाम हो गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डेढ़ घंटे आवागमन प्रभावित रहा। बाद में मंत्री के स्वागत के दौरान तो 15 मिनट पूरी तरह वाहन खड़े रहे। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

राज्यमंत्री को सोमवार की सुबह 10:00 बजे रायपुर पहुंचना था। इसलिए भाजपा नेताओं की गाड़ियां तय समय पर सड़क के किनारे लगने लगी। सड़क के किनारे आड़े-तिरछी खड़ी गाड़ियों से आवागमन प्रभावित होने लगा था। राज्यमंत्री करीब दो घंटे बाद रायपुर पहुंचे। इस दौरान उनके आने से पहले ही हाईवे पर आवागमन प्रभावित होने लगा था। हाइवे की कानपुर नगर और देहात लेन पर जाम की स्थिति बनी रही। जैसे ही मंत्री का काफिला पहुंचा तो यह लेन पूरी तरह ब्लाक हो गई। इस दौरान नेता और कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया। साथ ही भाजपा, मोदी और योगी जिंदाबाद के नारे लगाए। स्वागत करने वालों में विधायक प्रतिभा शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, बब्लू कटियार, बालकृष्ण शुक्ला, राजेंद्र सिंह, शिरोमणि सिंह, मदन पांडेय, अनुराग गुप्ता, लालजी पांडेय, अंकित तिवारी और अतुल त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री और नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि नौकरी से बेरोजागारी दूर नहीं हो सकती। युवाओं को खुद उद्योग लगाने के लिए आगे आना होगा। सरकार बैंकों के माध्यम से वित्तीय सहायता दिलाकर रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माती स्थित इको पार्क में एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम में राज्य मंत्री ने कहा कि छोटे उद्योगों के माध्यम से बेरोजगारी दूर की जा सकती है। कई तरह के टैक्स से बचाने के लिए एक उत्पाद एक टैक्स की व्यवस्था की गई है। पॉलीथिन मुक्त जनपद बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। घर से झोला लेकर निकलने की आदत डालनी होगी। महात्मा गांधी के ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया फामूर्ले पर भाजपा सरकार चल रही है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लघु उद्योगों का बढ़ावा देने का है। मुद्रा योजना और स्टार्ट अप योजना के माध्यम से लघु उद्योगों को आगे लाने का प्रयास चल रहा है। राज्यमंत्री ने एक जनपद एक उत्पाद प्रदर्शनी में लगे स्टालों पर जाकर उत्पाद देखे। प्रदर्शनी में विभिन्न कंपनियों ने अपने उत्पादों के स्टाल लगाए थे। इसके बाद उद्योग पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर विधायक प्रतिभा शुक्ला, एसपी अनुराग वत्स, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, उपायुक्त उद्योग प्रिया सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री और उद्यमी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री जिले में दो दिन और प्रवास करेंगे। इस दौरान स्वच्छता अभियान, अस्पतालों का निरीक्षण और अफसरों के साथ बैठक करेंगे।

एक जनपद एक उत्पाद में जिले में बर्तन उद्योग का चयन किया गया। इसके तहत जिला उद्योग केंद्र ने माती स्थित ईको पार्क में दो दिवसीय प्रदर्शनी लगाई है। नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टील और एल्यूमीनियम के बर्तनों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed