फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   High voltage drama of husband and wife on the road in Kannauj, court marriage six months ago

कन्नौज क्राइम: सड़क पर पति-पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, छह माह पहले की है कोर्ट मैरिज, जानिए क्या है मामला

Sat, 01 Jul 2023 11:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Jul 2023 11:53 AM IST
सार

Kannauj News: तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में आभूषण गिरवी रखने पर पत्नी ने चौराहे पर हाई-वोल्टेज ड्रामा किया। इस दौरान पति से जमकर खींचतान भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई।

विज्ञापन
High voltage drama of husband and wife on the road in Kannauj, court marriage six months ago
बीच सड़क पर पति के साथ खींचतान करतीं महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में आभूषण गिरवी से नाराज पत्नी ने पति से बीच चौराहा पर खींचतान कर दी। पति-पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर दोनों को शांत कराया। इसके बाद में कोतवाली ले गई।

विज्ञापन

थाना ठठिया के रामनगर निवासी रहीश पाल ने पत्नी सपना के आभूषण तिर्वा कस्बे की एक दुकान पर गिरवी रख दिए। इसकी भनक लगते ही मौके पर पहुंची महिला ने पति से खींचतान करते हुए आभूषण वापसी की मांग करने लगी । करीब एक घंटे तक बीच चौराहे पर ड्रामा चला।
विज्ञापन

इस दौरान पति-पत्नी की खींचतान को देखने के लिए भीड़ एकत्रित हो गई। पति भगाने के फिराक में था, मगर महिला उसे पकड़कर दुकान जाकर आभूषण वापसी करवाने की मांग करती रही। पत्नी सपना ने बताया कि छह माह पहले कोर्ट मैरिज कर शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पति-पत्नी को ले गई कोतवाली
मौके पर पहुंची पुलिस पति-पत्नी को कोतवाली ले गई। कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि पत्नी ने अपने पति पर ज्वेलरी गिरवी रखने का आरोप लगाया है। दोनों की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed