फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   High tension line wire fell on wife, husband ran to save her, both died

दर्दनाक: पत्नी पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, बचाने दौड़ा पति, दोनों की मौत

Tue, 07 May 2024 06:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 May 2024 06:17 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
High tension line wire fell on wife, husband ran to save her, both died
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के हरपालपुर में अरवल थाना क्षेत्र के तेरापुरसौली गांव में फसल की रखवाली कर रहे पति को खाना देने गई पत्नी पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आई पत्नी को बचाने के लिए पति भी पहुंच गया। घटना में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


अरवल थाना क्षेत्र के तेरापुरसौली गांव निवासी रामभजन (65) खेती करते थे। उनके खेत में इन दिनों मूंगफली की फसल तैयार हो रही है। मंगलवार को वह फसल की रखवाली करने के लिए खेत में मौजूद थे। दोपहर में उनकी पत्नी हेमकली (60) उनके लिए खाना देने गई थीं। पति का इंतजार करने के लिए वह पीपल के पेड़ के नीचे बैठ गईं। इसी दौरान ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर हेमकली गिर गया। पत्नी को झुलसते देख खेत से पेड़ की तरफ आ रहे रामभजन ने दौड़ लगा दी।
विज्ञापन

 

पत्नी को बचाने के लिए उसने तार पकड़ लिया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। घटना में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। दंपती के परिवार में तीन पुत्र और छह पुत्रियां हैं। अरवल थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed