{"_id":"5f5cfd998ebc3e4d8e155617","slug":"high-tech-bookies-sent-to-jail-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हाईटेक सटोरियों को भेजा गया जेल, फरार का सुराग नहीं, पुलिस ने बरामद किए थे 93.72 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हाईटेक सटोरियों को भेजा गया जेल, फरार का सुराग नहीं, पुलिस ने बरामद किए थे 93.72 लाख
Sat, 12 Sep 2020 10:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
हाईटेक सटोरियों को भेजा गया जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में हाईटेक सटोरियों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपियों ने कई बड़े राज उगले हैं। उधर, गिरोह के फरार बड़े सटोरिये रिंकू का अभी सुराग नहीं लगा है। पुलिस और सर्विलांस की टीमें उसे तलाश कर रही हैं।
पुलिस ने शुक्रवार को हरप्रीत सिंह बेदी, रीशू अरोरा, विनोद कुमार छाबड़ा, ईशान भाटिया, रीजक सिंह और गुरमीत सिंह को सट्टा खेलते और खिलवाते पकड़ा था। ये पूरा खेल विदेशी एप से ऑनलाइन हो रहा था।
पुलिस ने कुल 93.72 लाख रुपये बरामद किए थे। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि सभी के खिलाफ गैंगस्टर लगाने के साथ ही इनकी अवैध संपत्ति भी जब्त की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी फजलगंज, नजीराबाद और काकादेव थाना क्षेत्रों से हुई थी। इसलिए इन तीनों थानों में अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। पूरी जांच एक राजपत्रित अधिकारी से कराई जाएगी।
विज्ञापन
बेदी की शॉप से पैसों का लेनदेन
पुलिस के मुताबिक हरप्रीत सिंह बेदी कानपुर का सरगना है। वह जयपुर में बैठे सटोरिया गिरोह के मुखिया सोनू सरदार के इशारों पर काम करता था। सारा लेनदेन बेदी की मोबाइल शॉप से होता था। पुलिस ने मोबाइल शॉप के सीसीटीवी फुटेज भी लिए हैं। पुलिस के मुताबिक हरप्रीत से पहले काकादेव निवासी रिंकू सोनू सरदार का काम देखता था। वह अपने काकादेव स्थित फ्लैट में ही सट्टा खिलवाता था।