{"_id":"5de2313e8ebc3e54b849cb75","slug":"high-speed-uncontrolled-tractor-trolley-enters-house-mother-and-son-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली घर में घुसी, चबूतरे पर सो रहे मां बेटे की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली घर में घुसी, चबूतरे पर सो रहे मां बेटे की दर्दनाक मौत
Sat, 30 Nov 2019 02:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 30 Nov 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद घर में छाया मातम
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के कजियाना पुराना यमुना घाट में शुक्रवार देर रात मौरंग भरा असंतुलित ट्रैक्टर ट्रॉली ढलान पर बने मकान में घुस गया। जिससे घर के बाहर चबूतरे में छप्पर के नीचे सो रहे मजदूर विनोद निषाद और उसकी मां बिटिया (60) को कुचलता हुआ निकल गया।
घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मां-बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह सवा दस बजे हमीरपुर कालपी मार्ग में जाम लगा कर घंटों हंगामा काटा। गुस्साए ग्राामीणों को समझाबुझा कर जाम खुलवाने में पुलिस का पसीना छूट गया।