फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur News: High speed truck entered the house uncontrolled

मौरंग लेने जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर मे घुसा, 2 घायल मचा कोहराम

Fri, 06 Sep 2019 11:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Sep 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
Kanpur News: High speed truck entered the house uncontrolled
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के ललौली थानाक्षेत्र के बस्तापुर गांव में बांदा टाण्डा हाइवे किनारे बने मकान में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक घर मे घुस गया।जिससे गृहस्वामी धर्मराज लोधी 52 पुत्र धर्मवीर व उसकी पत्नी तेजिया देवी निवासी बस्तापुर थाना ललौली बुरी तरह घायल हो गयी। घटना सुबह 4:00 बजे तड़के की है। 
विज्ञापन


ट्रक फतेहपुर की ओर से बांदा की ओर मोरंग लोड करने जा रहा था। जैसे ही बसतापुर गांव के पास पहुंचा तेज रफ्तार होने के कारण सामने से दूसरा ट्रक आ जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर धर्मराज के मकान के बरामदे में घुस गया। मकान के बरामदे में धर्मराज लोधी व उसकी पत्नी तजिया देवी सो रहे थे।
विज्ञापन


जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने घायलों को तुरंत एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा। वहीं ट्रक का चालक मोहित यादव 35 वर्ष मौके से भाग खड़ा हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने खलासी रवि कुमार पुत्र राम किशोर पासवान उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सेवकी पुरवा थाना जैतपुर जिला बाराबंकी को ओ पकड़कर बुरी तरह लाठी-डंडों से पीट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे खलासी रवि कुमार के सिर व चेहरे पर चोटे आई हैं। चालक का सर फट गया है। सूचना पर पहुंची पीआरवी 1171 ने खलासी रवि कुमार पासवान को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर बहुआ पीएचसी में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। खलासी रवि कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष केशवदास वर्मा बहुआ चौकी इंचार्ज किशन सिंह मैं पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर मकान में घुसे ट्रक को ट्रक को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed