{"_id":"63a177378d162608f4115cae","slug":"high-speed-dumper-hit-the-car-in-hamirpur-two-injured-including-inspector","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident: तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, दरोगा समेत दो घायल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident: तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, दरोगा समेत दो घायल, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 20 Dec 2022 02:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 20 Dec 2022 02:21 PM IST
सार
भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने एक कार को टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में दरोगा समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के इंगोहटा गांव के निकट कानपुर-सागर हाईवे पर कबरई की ओर जा रही कार को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक दरोगा समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
वहीं, हालत नाजुक होने पर घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कौशांबी जनपद के महेशपुर निवासी दरोगा वीरेंद्र (35) अपने गांव एक साथी संतोष (40) के साथ कार से सुमेरपुर से कबरई की ओर जा रहा थे।
विज्ञापन
दोपहर करीब 12 बजे इंगोहटा बस स्टैंड के पास हाईवे पर कबरई की ओर से आ रहे डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दरोगा सहित उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर इंगोहटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
Trending Videos
दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर भेजा है। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।