फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   High speed dumper hit the car in Hamirpur, two injured including inspector

Hamirpur Accident: तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, दरोगा समेत दो घायल, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 20 Dec 2022 02:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Dec 2022 02:21 PM IST
सार

भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने एक कार को टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में दरोगा समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
High speed dumper hit the car in Hamirpur, two injured including inspector
क्षतिग्रस्त कार और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के इंगोहटा गांव के निकट कानपुर-सागर हाईवे पर कबरई की ओर जा रही कार को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक दरोगा समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

विज्ञापन

वहीं, हालत नाजुक होने पर घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कौशांबी जनपद के महेशपुर निवासी दरोगा वीरेंद्र (35) अपने गांव एक साथी संतोष (40) के साथ कार से सुमेरपुर से कबरई की ओर जा रहा थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे इंगोहटा बस स्टैंड के पास हाईवे पर कबरई की ओर से आ रहे डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दरोगा सहित उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर इंगोहटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर भेजा है। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed