{"_id":"600d4fb237056542531dee82","slug":"high-school-student-committed-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर देहात में छेड़छाड़ से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगा दी जान, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर देहात में छेड़छाड़ से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगा दी जान, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया
Sun, 24 Jan 2021 04:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 24 Jan 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से तंग हाईस्कूल की छात्रा ने शनिवार को घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छात्रा की नोटबुक के एक पन्ने में गांव के ही एक युवक और किशोर के नामों का जिक्र मिला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुलाकर पूछताछ शुरू की है।
नोटबुक को कब्जे में लेकर राइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा गया है। परिजनों की भूमिका की भी जांच हो रही है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। छात्रा शनिवार को घर में अकेली थी। माता पिता खेतों में काम करने गए थे।

शाम को लौटने पर उन्हें शव लटका मिला। सूत्रों के अनुसार परिजनों ने न तो पड़ोसियों को घटना की भनक लगने दी और न ही पुलिस को सूचना दी। रात में अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी।
पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने आत्महत्या की बात कही। पिता ने एक युवक व किशोर का नाम लिया। पिता ने पुलिस को बताया कि गांव का एक युवक व किशोर बेटी के कोचिंग जाने के दौरान छेड़छाड़ करते थे। परिजनों ने पुलिस को नोटबुक दी इसमें किशोर व युवक को लेकर टिप्पणी है। एक नाम को संबोधित करते हुए लिखा है आपने बहुत गलत किया है।
आपकी एक गलती से मेरा बहुत कुछ बिगड़ सकता है। आरोपियों में किशोर छात्रा के साथ पढ़ता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने लिखित तहरीर नहीं दी है। छात्रा की नोट बुक की जांच के लिए राइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा जाएगा। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम में हैंगिंग आया है।