फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hidden camera in female legislator room

महिला विधायक के ड्राइंग रूम में निकला हिडेन कैमरा

Wed, 05 Apr 2017 12:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 05 Apr 2017 12:03 AM IST
सार

- कोतवाली थाने में विधायक ने तहरीर दी, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
hidden camera in female legislator room
ह‌िडेन कैमरा

विस्तार

कानपुर की मह‌िला व‌िधायक के घर में ह‌िडेन कैमरा लगाए जाने का मामला सामने आया है। यहां कानपुर के उर्सला अस्पताल के दो डॉक्टरों में सरकारी मकान में कब्जे के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अस्पताल के सर्जन डॉ. सुरेंद्र बाबू ने विधायक निर्मला संखवार के पति डॉ. सीएल गौतम (रिटायर्ड दंत चिकित्सक) से मकान खाली कराने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


अब विधायक ने डॉ. सुरेंद्र बाबू पर आरोप लगाया है कि डॉ. सुरेंद्र बाबू ने उनके घर के ड्राइंग रूम में कलेंडर में हिडेेन कैमरा लगा दिया, जिसका कनेक्शन उन्होंने अपने कमरे में कर रखा था। विधायक का आरोप है कि डॉ. सुरेंद्र बाबू के इस कृत्य से उनकी और परिवार की गोपनीयता भंग हुई है। कोतवाली इंस्पेक्टर का कहना है कि विधायक ने डॉ. सुरेंद्र बाबू के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


रसूलाबाद से भाजपा विधायक निर्मला संखवार का कहना है कि वह पति के साथ उर्सला के टाइप-4-1 में रहती हैं। पहले यह आवास उनके पति के नाम एलाट था। पति 2013 में रिटायर हो गए थे। इसके बाद यह आवास डॉ. सुरेंद्र बाबू के नाम आवंटित हो गया। तब से वह परिवार के संग डॉ. सुरेंद्र बाबू की सहमति से मकान के आधे हिस्से में रहती हैं। मकान का किराया भी देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक का आरोप है कि डॉ. सुरेंद्र बाबू उनके ड्राइंग रूम में हिडेन कैमरा कलेंडर में लगा दिया था। इसका तार उनके कमरे से होकर कैमरे तक आया है। विधायक के मुताबिक ड्राइंग रूम में लगे हिडेन कैमरे से उनके ड्राइंग रूम, किचेन और बेडरूम कवर हो रहा है। इससे उनकी और घर की गोपनीयता कैमरे में कैद हो रही है। डॉ. सुरेंद्र बाबू ने ड्राइंग रूम में हिडेन कैमरा कब और कैसे लगाया। उन्हें नहीं मालूम। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच के बाद आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed