यहां बसते हैं 'नागदेव बाबा' के सच्चे भक्त, नागपंचमी पर करते हैं ये विशेष आयोजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसलिए यहां अब अच्छी खासी भीड़ भी जुटने लगी है। लंबे समय से चौरसिया समाज यहां हर साल नागदेव बाबा की भव्य शोभायात्रा निकालता है। इस बार भी निकाली गई। शोभायात्रा में भक्तों की भारी भीड़ जुटी।
शोभायात्रा में झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहती हैं। इस बार भी रही। इन्हें देखने के लिए लोग चौराहों से हिले नहीं। आसपास के घरों की छत पर महिलाएं झुंड लगाकर झांकियों का आनंद लेती है। वहीं बच्चा टोली इस यात्रा के पीछे-पीछे दौड़ते नजर आए।
शोभायात्रा में दर्जनों महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रहीं थी। शोभायात्रा में शंकर पार्वती, विष्णु-लक्ष्मी, नाग कन्या आदि स्वरूपों की झांकियां व भजन कीर्तन मंडली शामिल रहीं। साथ ही युवा करतब दिखाते रहे।
पुलिस वाले भी बाबा की शरण में
शोभायात्रा सुभाष चौकी, ऊदल चौक, आल्हा चौक, तहसील चौराहा, मुख्य बाजार होते हुए नागौरिया मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में चौरसिया समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रामसेवक चौरसिया, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, नाथूराम, संतोष कुमार, कमलेशचंद्र चौरसिया, पूरनलाल, जागेश्वर समेत सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल रहे। चरखारी में प्रतिवर्ष की भांति मां मदारन देवी मंदिर में नागपंचमी पर मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
शहर में बंद रहीं दुकानें
- जिले में श्रद्धा भक्ति के साथ मना नागपंचमी का पर्व
- शोभायात्रा में शामिल झांकियां रही आकर्षण का केंद्र