Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hepatitis B-positive patients is increasing rapidly

शरीर में गुपचुप फैल रहा लाइलाज हेपेटाइटिस बी, इस मर्ज की भनक तक नहीं लगती, बचाव करना बेहद जरूरी

Fri, 28 Jun 2019 05:46 PM IST
शिखा पांडेय रजा शास्त्री, अमर उजाला, कानपुर
रजा शास्त्री, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 28 Jun 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
Hepatitis B-positive patients is increasing rapidly
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अकेले कानपुर के हैलट में 35 दंपति इलाज करा रहे हैं जिन्हें यह पता नहीं कि वे आखिर कैसे संक्रमित हुए। जांच किसी दूसरे मर्ज के लिए कराई गई तो रोग का पता चल गया। महिलाओं में इस रोग का पता प्रसव पूर्व की जांचों या फिर गर्भाशय आदि की सर्जरी में लग रहा है। पुरुषों में भी किसी रोग या फिर हार्निया, अपेंडिक्स, शरीर की अंदरुनी गांठ आदि की सर्जरी के लिए जांच कराने पर पता चल रहा है।
विज्ञापन


हैलट के इमरजेंसी प्रभारी डॉ. प्रेम सिंह का कहना है कि उनकी हर ओपीडी में दो-तीन लोग हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव आ रहे हैं। जांच कराने पर ही पता लग पाता है। अधिकतर लोग ओपीडी स्तर पर ही इलाज करा रहे हैं। वहीं, मेडिसिन विभाग के गैस्ट्रो क्लीनिक प्रभारी डॉ. विनय कुमार का कहना है कि सबसे अधिक हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव आ रहे हैं। हेपेटाइटिस सी के रोगी कम हैं लेकिन इसका इलाज है। हेपेटाइटिस बी का कंट्रोल है, इलाज नहीं है। पति-पत्नी में किसी एक को संक्रमण होने पर दूसरे को रोग हो जाता है। हेपेटाइटिस बी के फैलाव के देखते हुए शोध शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

केस-एक- मंझावन की रहने वाली साढ़े उन्नीस साल की युवती को गर्भधारण के नौ महीने पूरे हो रहे हैं। जच्चा-बच्चा में प्रसव पूर्व की गई जांच में पता चला कि हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव है। जांच में उसका पति भी पॉजिटिव निकला। गर्भस्थ शिशु को मां के पेट में ही रोग मिल गया। पूरे परिवार पर मानो पहाड़ टूट गया। युवती को पहली बार मर्ज का पता चला है। उसका प्रसव कराने के लिए अस्पताल में विशेष व्यवस्था की जा रही है।

केस-दो-  जाजमऊ के 45 वर्षीय व्यक्ति को एंजाइना का दर्द उठा। एंजियोग्राफी में पता चला कि आर्टरी में ब्लॉकेज है। उसे एंजियोप्लास्टी की सलाह दी गई। उसकी जांचें कराई गईं। वायरस मार्कर जांच में पता चला कि वह हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव है। इसके पहले रोगी को पता नहीं था कि वह मर्ज की चपेट में है। उसे यह भी पता नहीं कि रोग उसे कैसे लगा। अब जब पता चला है तो रोग नियंत्रित रखने की दवा शुरू की गई है।

केस-तीन-  चकेरी के रहने वाले कारोबारी को हज पर जाना है। इस वजह से हेल्थ स्क्रीनिंग कराई। जांच में हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव निकला है। हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव आने के बाद हैलट की गैस्ट्रो क्लीनिक में आकर गैस्ट्रोइंटोलोजिस्ट डॉ. विनय कुमार से जांच कराई। डॉक्टर के मशविरे पर जब पत्नी की जांच कराई गई तो वह भी संक्रमित हो चुकी थी।
विज्ञापन

ऐसे फैलता है रोग
- संक्रमित ब्लड चढ़ जाने पर
- संक्रमित उस्तरा से दाढ़ी-बाल बनवाने पर
- संक्रमित सुई से इंजेक्शन लगने पर
- संक्रमित व्यक्ति से यौन संबंध बनाने पर
- संक्रमित उपकरण से टेटू गुदवाने, दांत उखड़वाने पर
विज्ञापन

ये हैं हालात
- शहर के विशेषज्ञों के यहां इलाज करा रहे सात हजार रोगी
- हैलट ओपीडी स्तर से चल रहा छह सौ रोगियों का इलाज
- माइक्रोबायोलॉजी में हर महीने पॉजिटिव निकलते 10 से 15 रोगी
- कार्डियोलॉजी में हर महीने आते औसत सात पॉजिटिव रोगी
- स्त्री रोग विभाग में हर महीने पांच से सात महिला रोगी निकलतीं पॉजिटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed