{"_id":"59a6f6174f1c1b03278b47c5","slug":"helper-of-dacoit-bubuli-kol-gang-arrest-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"....तो ये भर रहा था यूपी के सबसे खूंखार डाकू का पेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
....तो ये भर रहा था यूपी के सबसे खूंखार डाकू का पेट
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 31 Aug 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
डेमो
आखिरकार पुलिस के हाथ वह आदमी लग ही गया जो अब तक यूपी के सबसे खूंखार डाकुओं का पेट भरता रहा है। चित्रकूट के मानिकपुर में पांच लाख 30 हजार के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग को रसद सामग्री देने जा रहे एक मददगार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास भोजन सामग्री,तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं।
थानाध्यक्ष साजिद अली ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह रानीपुर वन्य जीव बिहार मार्ग के बगदरी गांव के पास ऐलहा निवासी चन्द्रप्रकाश उर्फ पप्पू पुत्र मदन लाल को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।
उसके कब्जे से भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं बरामद हुईं। इसके अलावा एक 315 बोर देशी तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। यह सामग्री वह डाकू बबुली कोल गैंग तक पहुंचाने जा रहा था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।