फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Helper kidnapped by throwing stones on private bus

औरैया: निजी बस पर पथराव कर हेल्पर को किया अगवा, कानपुर से दिल्ली जा रही बस में मची अफरा तफरी

Wed, 04 Sep 2019 12:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 04 Sep 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Helper kidnapped by throwing stones on private bus
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
औरैया में कानपुर से दिल्ली जा रही निजी बस पर मुरादगंज के पास मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। सवारी के अंदाज में भीतर घुसे लोग हेल्पर को पीटने लगे। बचाने की कोशिश पर ड्राइवर को मारा और बस पर पथराव कर दिया। हमलावर हेल्पर को खींचकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए ड्राइवर ने बस तिरछी करके हाईवे जाम कर दिया। पुलिस आधे घंटे बाद जाम खुलवा सकी। हमलावरों व हेल्पर की तलाश की जा रही है। वारदात की चपेट में आई इटावा के चौहान ट्रेवल्स की बस। कानपुर से दिल्ली की सवारियां लेकर बस मंगलवार रात मुरादगंज के पास पहुंची थी कि कुछ लोगों ने सवारी की तरह हाथ के इशारे से बस रुकवाई।
विज्ञापन


बस रुकते ही भीतर घुसे लोग इटावा निवासी हेल्पर मनोज पर टूट पड़े। उसे बचाने आए ड्राइवर  संतोष को भी पीटा और पत्थर बरसाकर बस के शीशे तोड़ दिए। इससे सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हमलावरों ने हेल्पर को खींचकर बस से उतारा और खेतों की ओर ले जाकर रात के अंधेरे में मय हेल्पर के गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा निवासी ड्राइवर ने अन्य वाहनों को ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए बस तिरछी रोककर हाईवे जाम कर दिया। मुरादगंज चौकी इंचार्ज प्रमोद शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। समझाकर आधे घंटे बाद जाम खुलवाया। ड्राइवर संतोष ने पुलिस को बताया कि हमलावर चकरनगर इटावा के रहने वाले हैं। वह उन्हें पहचानता है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर वारदात की गई है। हेल्पर और हमलावरों तक जल्द पुलिस पहुंच जाएगी। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed